{"_id":"6a57ebe38a656b23d10bf27d","slug":"kps-wins-under-14-manish-cricket-cup-bareilly-news-c-4-bly1053-925941-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: केपीएस ने जीता अंडर-14 मनीष क्रिकेट कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: केपीएस ने जीता अंडर-14 मनीष क्रिकेट कप
Thu, 16 Jul 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मनीष क्रिकेट एकेडमी में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में केपीएस क्रिकेट एकेडमी ने एसआरएमएस जूनियर को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है।
एसआरएमएस जूनियर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन केपीएस की घातक गेंदबाजी के सामने उनकी पूरी टीम 17 ओवरों में महज 70 रनों पर ही ढेर हो गई। एसआरएमएस की ओर से अमन ठाकुर ने 21 रन और बिरल भटनागर ने 17 रनों की जुझारू पारियां खेलीं, लेकिन वे अपनी टीम को बड़े स्कोर तक नहीं ले जा सके। केपीएस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें अर्पित ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए, जबकि प्रिंस ने भी उनका बखूबी साथ निभाते हुए तीन विकेट अपने नाम किए।
71 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी केपीएस की शुरुआत भी आसान नहीं रही, लेकिन संचित की 36 रनों की सर्वाधिक और सूझबूझ भरी पारी की बदौलत टीम ने 13 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एसआरएमएस की तरफ से गेंदबाजी में हिमांशु गंगवार और मोहम्मद समीर ने दो विकेट लेकर मैच को रोमांचक बनाने की कोशिश की, लेकिन वे केपीएस को जीत से नहीं रोक सके। मैच में शानदार पांच विकेट लेने वाले अर्पित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि अंशुमन कश्यप को पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजा गया। पुरस्कार वितरण समारोह में बीसीए सचिव सीताराम सक्सेना, प्रेसिडेंट सरफराज वली खान, वाइस प्रेसिडेंट राजन मनोहर, सीनियर ज्वाइंट सचिव ओपी कोहली, मोहम्मद सैफ ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया।