{"_id":"6ac00839fd5b589fdc015f10","slug":"kp-notorious-for-the-pilibhit-bypass-shooting-incident-is-now-the-kingpin-of-a-land-fraud-gang-bareilly-news-c-4-bly1015-979913-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीलीभीत बाइपास गोलीकांड में चर्चित केपी अब जमीन से जुड़े जालसाजी गिरोह का सरगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीलीभीत बाइपास गोलीकांड में चर्चित केपी अब जमीन से जुड़े जालसाजी गिरोह का सरगना
Sat, 03 Oct 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाइपास गोलीकांड में नाम सामने आने के बाद सुर्खियों में आया रिठौरा निवासी कृष्णपाल यादव उर्फ केपी को पुलिस ने अब जमीन की खरीद-फरोख्त में जालसाजी और धोखाधड़ी से जुड़े गैंग का लीडर बनाया है। पुलिस रिकॉर्ड में केपी के गैंग को डी-278/2025 नाम दिया गया है। इस गैंग में दिल्ली निवासी सलीम साबरी को भी शामिल किया गया है। इसके बाद गैंग में लीडर समेत सदस्यों की संख्या 10 हो गई है।
केपी का नाम पीलीभीत बाइपास गोलीकांड की जांच के दौरान सामने आया था। पुलिस रिकॉर्ड में वह हिस्ट्रीशीटर है। इसके बाद उसका नाम राजीव राना से जुड़े गैंग में भी शामिल रहा। अब पुलिस रिकॉर्ड में उसे जमीन की खरीद-बिक्री में जालसाजी से जुड़े गैंग का लीडर बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह गैंग 30 दिसंबर 2025 को पंजीकृत किया गया था। गैंग में पश्चिमी दिल्ली के विष्णु गार्डन, तिलक नगर निवासी सलीम साबरी को नया सदस्य बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, उसका नाम बहेड़ी थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 621/2024 में सामने आया था।
यह मामला धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और आपराधिक साजिश की धाराओं में दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद 23 सितंबर 2026 को उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
गिरोह में पहले से शामिल थे आग सदस्य
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गैंग में सोनू यादव उर्फ अमित कुमार सिंह, शाजेब उर्फ आंशू, यशपाल, विदित शर्मा उर्फ विजित शर्मा, जितेंद्र गंगवार उर्फ जितेंद्र कुमार, सुमित शर्मा, रजनी मौर्य (कथित राजेश्वरी) और मनोज कुमार पहले से शामिल हैं। सलीम साबरी के शामिल होने के बाद गैंग में केपी समेत कुल 10 सदस्य हो गए हैं।
वर्जन
संगठित अपराध से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। गैंग के पंजीकरण के बाद इसमें शामिल सदस्यों के खिलाफ उप्र गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी