{"_id":"602ac60e8ebc3ee8fd5e4e53","slug":"kovid-vaccination-ten-percent-health-workers-still-missed-bareilly-news-bly4373016131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीकाकरणः फिर भी छूट गए दस फीसदी स्वास्थ्य कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीकाकरणः फिर भी छूट गए दस फीसदी स्वास्थ्य कर्मचारी
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाते शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विधायक डॉ. अरुण कुमार को लगी वैक्सीन की पहली डोज
विज्ञापन
प्रतिरक्षित स्वास्थ्यकर्मियों को 19 को लगाई जाएगी दूूसरी डोज
बरेली। कोविड-19 टीकाकरण से छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को सोमवार को प्रतिरक्षित करने की कवायद चली मगर दस फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को टीका फिर भी नहीं लग सका। छूटे कर्मचारी किसी तरह की बीमारी अथवा वैक्सीनेशन की गाइडलाइन के तहत टीका लगवाने के लिए सक्षम नहीं थे। प्रतिरक्षित हो चुके कर्मचारियों को 19 जनवरी को दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विधायक और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार को गंगाशील अस्पताल में सीएमओ, एसीएमओ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी की निगरानी में प्रतिरक्षित किया गया। प्रतिरक्षित होने के बाद 30 मिनट ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया मगर उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने लिस्ट में शामिल हर कर्मचारी से टीका लगवाने की अपील की। इसके बाद सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने मुडिया नबीबख्श (रिछा) और एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने सिद्धिविनायक अस्पताल और गंगाचरण अस्पताल का निरीक्षण किया। डीआईओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि 16 जनवरी को जो स्वास्थ्य कर्मचारी प्रतिरक्षित हुए थे उनमें से कुछ स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज लगाई गई। बाकी स्वास्थ्य कर्मचारियों को 19 फरवरी को दूसरी डोज लगाई जाएगी। छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों को 43 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर लगाया गया कोरोना का टीका
मिशन, रश्मि गोयल, सिद्धिविनायक, विनायक, क्यूटिस एंड किड्स, गंगाशील एडवांस, केशलता, महेंद्र गायत्री, एसआरएम गुड लाइफ, मेडिसिटी, रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज, बेग, एमखान, रामकिशोर, विपिन, सरन, श्री राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज, राजश्री, गंगाशील आयुर्वेदिक, पीएचसी सिविल लाइन, जिला महिला अस्पताल, आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, भोजीपुरा, शेरगढ़, बहेड़ी, मुडिया नबी बख्श (रिछा), फरीदपुर, कुआं टांडा, क्यारा, फतेहगंज पश्चिमी, बिथरी चैनपुर, मीरगंज, भमोरा, रामनगर, मझगवां, दलेलनगर और नवाबगंज पीएचसी में टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
18 को फ्रंटलाइन वर्कर होंगे प्रतिरक्षित
डॉ. सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को 4558 फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण किया जाएगा। 19 को 3252 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। डॉ. सिंह ने बताया कि जिन्हें पहली डोज 22 जनवरी को लगाई गई थी, वह उसी स्थान पर जाकर दूसरी डोज लगवाएंगे। 22 फरवरी को छूटे फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रतिरक्षित स्वास्थ्यकर्मियों को 19 को लगाई जाएगी दूूसरी डोज बरेली। कोविड-19 टीकाकरण से छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को सोमवार को प्रतिरक्षित करने की कवायद चली मगर दस फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को टीका फिर भी नहीं लग सका। छूटे कर्मचारी किसी तरह की बीमारी अथवा वैक्सीनेशन की गाइडलाइन के तहत टीका लगवाने के लिए सक्षम नहीं थे। प्रतिरक्षित हो चुके कर्मचारियों को 19 जनवरी को दूसरी डोज लगाई जाएगी।