{"_id":"66ff255bbd209f75400f97c4","slug":"kota-elections-could-not-be-held-even-for-the-third-time-chaos-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100338-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोटे का तीसरी बार भी चुनाव नहीं हो सका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोटे का तीसरी बार भी चुनाव नहीं हो सका, हंगामा
विज्ञापन
भुता। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत दौलतपुर करेना में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का प्रस्ताव खुली बैठक में तीसरी बार भी चयन नहीं होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया।
एसडीएम के आदेश से तीन अक्टूबर को कोटे का चयन करना था। चुनाव टीम सहायक विकास अधिकारी संजय द्विवेदी व ग्राम पंचायत सचिव जूनियर हाई स्कूल में कोटे की खुली बैठक में दोपहर दो बजे चुनाव कराने आए, लेकिन वहां पुलिस फोर्स कम होने के कारण ग्रामीण मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। इसके कारण कोटे का चुनाव स्थगित कर दिया गया। इधर, कुछ ग्रामीणों ने कोटा चुनाव की खुली बैठक नहीं होने पर विद्यालय के प्रांगण में प्रदर्शन भी किया।
कोटा लेने के लिए अनुसूचित जाति के राजू भारती और सत्यपाल दो प्रत्याशी खड़े हुए। ग्राम दौलतपुर निवासी प्रत्याशी राजू भारती ने कहा कि यहां उपस्थित उनके ही पक्ष में ज्यादा ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित थी, इसलिए दूसरे पक्ष ने हंगामा कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में लटूरीलाल, नन्हेलाल शर्मा, नेत्रपाल सागर, प्रेमपाल, अमर सिंह, रिंकू सिंह, रानू सिंह ,जगबीर सिंह आदि रहे। संवाद