{"_id":"66d2734742d119295605f5c8","slug":"knife-attack-on-lawyer-near-city-magistrate-office-bareilly-news-c-4-bly1015-470378-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के पास वकील पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के पास वकील पर चाकू से हमला
विज्ञापन
मुवक्किल की जमानता के लिए पहुंचा था वकील, विपक्षी ने घेरा
बरेली। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के पास दूसरे पक्ष के लोगों ने वकील पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से तमंचा भी ताना और सोने की चेन भी लूट ली। कोतवाली पुलिस ने दो नामजद और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
किला थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला निवासी यासिर बेग अधिवक्ता हैं। शुक्रवार शाम पांच बजे वह अपने एक मुवक्किल की जमानत के सिलसिले में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय जा रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के पास ही उनको दूसरे पक्ष के मुन्ना कुरैशी ने अपने बेटे ताबिश कुरैशी व चार-पांच अन्य लोगों के साथ उनको घेर लिया। पैरवी करने पर गालियां और जान से मारने की धमकी दी। विरोध किया तो चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। मुन्ना कुरैशी ने जेब से तमंचा भी निकाला। मौके पर अधिवक्ता अफरोज और इस्लाम अंसारी समेत काफी लोग आ गए। आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर कोतवाली डीके शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद