फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kishore was referred after spoiling the case, he died

Bareilly News: केस बिगाड़ने के बाद किशोर को किया रेफर, हो गई मौत

Thu, 19 Dec 2024 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Kishore was referred after spoiling the case, he died
रामनगर। झोलाछाप ने तीन दिन तक किशोर का इलाज किया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर कमीशन के लालच में बरेली के एक निजी अस्पताल में किशोर को भर्ती करा दिया। उसके दो दिन बाद इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव लीलौर सहसा के उपेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके 15 वर्षीय बेटे उदय प्रताप की तबीयत खराब हो गई थी। उसे वह व्योंधन खुर्द के एक झोलाछाप के पास 20 नवंबर को ले गए। आरोप है कि उसने तीन दिन तक उदय प्रताप को अपने क्लीनिक पर ठीक करने का भरोसा देते हुए रोके रखा, जब हालत ज्यादा बिगड़ गई, तो खुद की सेटिंग वाले बरेली के एक अस्पताल में 24 नवंबर को भर्ती करा दिया। आरोप है कि झोलाछाप अस्पताल से कमीशन लेकर मरीज को अस्पताल में छोड़ वहां से भाग गया। इसके बाद युवक की अस्पताल में दूसरे दिन मौत हो गई। बताते हैं कि बरेली के अस्पताल में डाक्टरों ने करीब डेढ़ लाख रुपए ऐंठ कर उदय प्रताप का शव परिजनों को सौंपा। इधर, चौकी इंचार्ज राज कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच जारी है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

--
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
- सुनील कुमार, पीएचसी चिकित्सा प्रभारी, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed