फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kisan

देहात में चार और किसानों ने दम तोड़ा

Tue, 21 Apr 2015 01:18 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 21 Apr 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
मुआवजा बंटने और लगातार सर्वे के बीच भी किसानों के दम तोड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को चार और किसानों की मौत हो गई। हालांकि घर वालों ने बर्बाद फसल देख सदमा लगने और सर्वे न होने की बात कही है। मरने में वालों में बहेड़ी के दो, फरीदपुर और मीरगंज तहसील के एक-एक किसान शामिल हैं।
विज्ञापन


फोटो
पहले कर्ज ने मारा और अब फसल ने

भुता। डीएम के गोद लिए लोहिया समग्र गांव भवनपुर नियामतुल्ला में 58 वर्षीय किसान राम बहादुर कश्यप की मौत हो गई। सुबह अचानक तबियत बिगड़ने पर उसने रविवार रात घर में ही दम तोड़ दिया। राम बहादुर पहले से ही कर्ज में डूबा था। अब दस बीघा फसल की बर्बादी से वह टूट गया था।  पत्नी सावित्री ने बताया कि अस्सी हजार रुपये सूद पर लेकर खाद और पानी का इंतजाम किया था। कुछ कर्ज बीमारी में लिया था। 20 वर्षीय लड़की की शादी की चिंता भी सता रही थी। एक बेटा बरेली में रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है।  प्रधान मो. जफर ने कहा है कि सर्वे के बाद भी राजस्व कर्मी यहां मुआवजा बांटने नहीं आ रहे हैं। जबकि गांव को खुद डीएम ने गोद लिया है।

विज्ञापन

....................
फोटो
रिछा के भोगपुर में दो किसानों की मौत
रिछा। भोगपुर में एक साथ दो किसानों की जान जाने से गांव में कोहराम मचा है। 50 साल के राममूर्ति लाल सोमवार दोपहर खेत में गए थे। पांच बीघा जमीन में बोई गेहूं की फसल के बर्बाद होने से वह परेशान थे। दाना न निकलने पर वह खेत में ही गश खाकर गिर गए। अस्पताल ले जाने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने सूदखोरों से हजारों का कर्ज ले रखा था। शाम को इसी गांव के 65 साल के डोरी लाल की मौत की भी खबर आ गई। उन्हें आंगन में पड़ी चारपाई पर सोते समय हार्टअटैक पड़ गया। घर वालों ने बताया कि उनकी दस बीघा फसल बर्बाद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................
फोटो
20एमआरजेडपी4-नन्हे जाटव का फाइल फोटो
 
खेत में गिरा और उठ न सका
दुनका। आनंदपुर गांव के 45 वर्षीय किसान नन्हें जाटव की रविवार को गेहूं के पूले बांधते वक्त जीरा जैसे दाने और कम पैदावार देखकर हालत बिगड़ गई। रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के नन्हें सिर्फ ढाई बीघा जमीन के जोतदार हैं। उनके चार बच्चों में सबसे बड़ा गुड्डू सिर्फ 16 साल का है। छोटा बेटा पवन 12, बेटी कामिनी 10 और रेखा सात साल की हैं। गांव वालों से उन्होंने 25 हजार कर्ज भी ले रखा है। गांव वालों ने बताया कि परिवार में दो वक्त खाने का जुगाड़ भी मुश्किल से ही हो पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed