अब गेहूं तस्करी का नया खेल शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली मंडल में गेहूं की तस्करी का खेल नया नहीं है। शाहजहांपुर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न की कालाबाजारी का खेल पहले भी होता रहा है। वाणिज्य कर सचल दल की टीम ने बुधवार देर शाम तीन ट्रकों से उत्तराखंड ले जाया जा रहा सैकड़ों क्विंटल गेहूं पकड़ा। यह डेढ़ हजार बोरों में था। इन्हें चौधरी ढाबे के पास से पकड़ा गया। पकड़े गए गेहूं की कीमत दस लाख रुपये से अधिक बतायी गई है। वाणिज्य कर सचल दल ने गेहूं को कब्जे में लेने के बाद फतेहगंज थाने के सुपुर्द कर दिया।
एडिशनल कमिश्नर राय विनोद कुमार ने बताया कि सचल दल अवैध खाद्यान्न पर नजर रखे हुए है। गेहूं का सीजन शुरू होते ही तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। राय ने बताया कि गेहूं टैक्स जमा किए बगैर अन्य राज्य और जिले में नहीं ले जाया सकता है। गेहूं कीमत का चालीस गुना जुर्माना होगा। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि गेहूं नया है या फिर सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लेकिन सूत्रों ने इसके सार्वजनिक वितरण प्रणाली का होने की आशंका जताई है।