फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kisan

डेढ़ लाख किसानों की फसल बर्बाद

Wed, 08 Apr 2015 01:29 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 08 Apr 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी गौरव दयाल ने कहा कि बेमौसम बारिश से जिले के 1,50,912  किसानों की 36,898.380  हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई है। इनमें से 50 फीसदी से अधिक फसल के खराब होने पर 37,09,42,150 रुपये बांटने का फैसला लिया है। इस नुकसान को बर्दाश्त न कर पाने के कारण 18 किसानों की जान गई है। इनमें से तीन ने आत्महत्या की, जबकि 15 किसानों की सदमे से मौत हुई है। नौ किसानों के मामले में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद दिलाने की सिफारिश की गई है। भमौरा के किसान शिशुपाल के आत्महत्या प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पांच लाख रुपये की मदद की घोषणा की है। बाकी के किसानों के परिजनों को आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए शासन को सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा बारिश के कारण जिले के  1,50,912 किसानों की हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल चौपट हो गई है। इसमें से 50 फीसदी से अधिक 20,042.441  हेक्टेयर क्षेत्रफल में 71, 748 किसानों की फसल बर्बाद हुई है। इनको 37.9 करोड़ का मुआवजा बांटा जाएगा। दूसरे चरण में 50 फीसदी से कम क्षति वाले 78,164 किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। इनको कितनी - कितनी धनराशि मिलेगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है।  

विज्ञापन

डीएम ने कहा कि किसानों से वसूली के लिए सख्ती नहीं होगी। इस बारे में केंद्र सरकार की ओर से आदेश जारी हो गए हैं। खरीफ फसल के लिए भी पूर्व का कर्जा अदा किए बिना नया कर्जा मिल सकेगा। इसके अलावा जिन किसानों ने बीमा कराया है, उनको भी बीमा की राशि का भुगतान जल्द कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बीमा कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि बीमा में 12591  किसानों को शामिल किया गया है। जिनको बीमा का भुगतान क्राप कटिंग के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed