फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kirtani Jathas enthralled the Sangat by singing Shabad

Bareilly News: कीर्तनी जत्थों ने शबद गायन कर संगत को किया निहाल

Fri, 14 Apr 2023 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Kirtani Jathas enthralled the Sangat by singing Shabad
बरेली। खालसा साजना दिवस (बैसाखी) की पूर्व संध्या पर अमृतमयी कीर्तन दरबार का आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा मॉडल टाउन में हुआ।
विज्ञापन

कीर्तन दरबार का शुभारंभ रहरास साहिब के पाठ से किया गया। इसके बाद हजूरी रागी भाई हरमनजीत सिंह ने आरती व कीर्तन किया। इसके बाद दिल्ली से आए रागी भाई जगजीत सिंह ने कीर्तन किया। अमृतसर से आए ज्ञानी जगजीत सिंह डोडे ने खालसा सााजना दिवस के इतिहास से संगत को रूबरू कराया। अंत में जालंधर से आए भाई हरजोत सिंह जख्मी ने मनोहर कीर्तन प्रस्तुत कर वाहेगुरु मंत्र के सिमरन से संगत को निहाल किया।

देर रात साढ़े ग्यारह बजे श्री आनंद साहिब से कीर्तन दरबार का समापन किया गया। अरदास, हुकमनामा के उपरांत समूह संगत ने निशान साहिब की अगुवाई में कीर्तन करते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुखासन के लिए विश्रामगृह तक पहुंचाया। अंत में संगत ने गुरु का लंगर ग्रहण किया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह लवली, रणजीत सिंह, बग्गा, सूरज प्रकाश भाटिया, चंद्र मोहन खन्ना, गुरदर्शन सिंह का सहयोग रहा। शुक्रवार को मुख्य दीवान संजय नगर स्थित दुख निवारण गुरुद्वारा में सुबह चार बजे से आरंभ होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed