{"_id":"61d5a96544254d1a121c6c4a","slug":"kirtan-yatra-taken-out-from-gahluia-and-maholiya-told-about-the-glory-of-guru-bareilly-news-bly4715609126","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहलुइया और महोलिया से निकली कीर्तन यात्रा में किया गया गुरू महिमा का बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहलुइया और महोलिया से निकली कीर्तन यात्रा में किया गया गुरू महिमा का बखान
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
गांव गहलुइया से निकाली गई कीर्तन यात्रा में शामिल पंज प्यारे
- फोटो : POWAYAN
Link Copied
बंडा/खुटार। गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर बंडा के गांव गहलुइया के गुरुद्वारा सिंह सभा और खुटार के गांव महोलिया वीरान से नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। इस दौरान गुरु महिमा का बखान किया गया। कीर्तन यात्रा में ट्रॉली पर गुरु जी का भव्य दीवान सजाया गया। नगर कीर्तन यात्रा के आगे संगत पानी का छिड़काव करती और महिलाएं रास्ते में झाड़ू लगाकर सफाई करती चल रही थी।
विज्ञापन
संगत ने मुख्य चौराहों पर नगर कीर्तन यात्रा का स्वागत किया। तमाम संगत ने गुरु जी के दीवान के समक्ष मत्था टेका कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मीरी पीरी खालसा एकेडमी के छात्र छात्राओं की गतका पार्टी ने कला का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। दिलबाग सिंह, संतोष सिंह, रुप सिंह, जसवीर सिंह, करनैल सिंह, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह सहित तमाम संगत का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।