फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kirtan Darbar decorated on Khalsa Sajna Day

Bareilly News: खालसा साजना दिवस पर सजा कीर्तन दरबार

Sat, 15 Apr 2023 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Kirtan Darbar decorated on Khalsa Sajna Day
बरेली। सिखों का सबसे बड़ा त्योहार खालसा साजना दिवस (बैसाखी) पर्व गुरु नानक नाम लेवा संगत ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। विशेष रूप से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कमेटी मॉडल टाउन की ओर से संगत के सहयोग से संजय नगर स्थित श्री गुरु दु:ख निवारण गुरुद्वारा में मुख्य दीवान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर दीवान की शुरुआत मनप्रीत कौर के नेतृत्व में सवैया गुरबाणी ग्रुप के छोटे-छोटे बच्चों ने भट्ट साहिबान के सवैयों से की। इसके बाद संजय नगर गुरुद्वारा के हजूरी रागी जत्थे भाई अमर जीत सिंह, सिख मिशनरी कालेज, मॉडल टाउन हजूरी रागी जत्थे भाई हरमंजीत सिंह, गुरुद्वारा श्री तेगबहादुर साहिब के रागी जत्थे भाई प्रेम सिंह ने कीर्तन किया। गुरु गुरुद्वारा मॉडल टाउन के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रविंद्र सिंह ने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन

इसी क्रम में करनाल से आए भाई रविंद्र सिंह, अमृतसर के ज्ञानी जगजीत सिंह, बबीहा दिल्ली के भाई जगजीत सिंह ने गुरुबाणी के मनोहर कीर्तन एवं खालसा पंथ के इतिहास से संगत को निहाल किया। पूर्व में सुबह चार बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया। हर दिन की तरह श्री सुखमणी साहिब व नितनेम का पाठ किया गया। अंत में अरदास और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के हुक्मनामा से दीवान की समाप्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद संतोष गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल, पूर्व मेयर उमेश गौतम ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान दोपहर से देर शाम तक लंगर जारी रहा। उधर शाम को मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह (लवली), रणजीत सिंह बग्गा, सूरज प्रकाश भाटिया, चंद्र मोहन खन्ना, गुरदर्शन सिंह, रघुवीर सिंह, मनजीत सिंह, अमन दीप सिंह का सहयोग रहा।

अमृत संचार समागम कल
बरेली। बैसाखी पर्व के सिलसिले में रविवार को मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा में अमृत संचार समागम का आयोजन सुबह 9 बजे से किया जाएगा। इसके लिए गुरुद्वारा कमेटी ने अपील की है कि जिन लोगों को अमृत पान करना है वह अपना नाम गुरुद्वारा में दर्ज करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed