फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BAREILLY MURDER : accused Zeeshan's hotel and Mujeeb's shop were bulldozed

BAREILLY MURDER : सनी हत्याकांड के आरोपी जीशान के होटल और मुजीब की दुकान पर चला बुलडोजर

Tue, 05 Jul 2022 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 05 Jul 2022 02:21 AM IST
सार

26 जून को कैंट क्षेत्र में हुए सनी हत्याकांड के आरोपी जीशान और उसके चचेरे भाई मुजीब के प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। 26 जून को सनी का रविवार को बर्थ डे था। सनी ने जीशान के होटल पर डेढ़ सौ तंदूरी रोटियों का ऑर्डर दिया था। इसका अग्रिम भुगतान भी कर दिया था। रात में जीशान ने सनी के ऑर्डर पर सिर्फ 40 रोटियां भिजवाईं और फोन पर और रोटी भिजवाने से इनकार कर दिया। सनी रात करीब 11 बजे अपने मौसेरे भाई बबलू के साथ जीशान के होटल पहुंचे थे। विवाद होने के बाद जीशान और उसके साथियों ने सनी को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर मार डाला।

विज्ञापन
BAREILLY MURDER  : accused Zeeshan's hotel and Mujeeb's shop were bulldozed
सनी हत्याकांड के आरोपी के होटल को ढहाता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनी हत्याकांड के आरोपी जीशान के सदर बाजार में कैंट मशाल होटल को कैंट बोर्ड और पुलिस ने सोमवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। उसके चचेरे भाई मुजीब की मुर्गे की दुकान भी गिरा दी गई। कैंट बोर्ड के मुताबिक आरोपी ने यह होटल और दुकान सड़क की जगह पर कब्जा करके बनाया था। सनी को 26 जून को उनके बर्थ डे के दिन जीशान और उसके परिवार के लोगों ने पीट-पीटकर मार दिया था।
विज्ञापन


सनी ने अपनी बर्थ डे पार्टी के लिए जीशान को डेढ़ सौ तंदूरी रोटी का ऑर्डर दिया था और उसे पूरी रकम का भी एडवांस भुगतान कर दिया था। इसके बावजूद शाम को जीशान ने सिर्फ 40 रोटियां भेजीं और बाकी रोटियां देने से इनकार कर दिया। घर पर आए मेहमानों के सामने शर्मसार होने के बाद सनी जीशान के होटल पर विरोध जताने पहुंचे तो दोनों में नोकझोंक हो गई। इसके बाद जीशान और उसके परिवार के लोगों ने सनी को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही सनी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सनी के पूर्व सैनिक पिता ने इस मामले में जीशान के साथ उसके पिता अब्दुल वहीद, चचेरे भाई मुजीब और रिश्तेदार कैंट बोर्ड के सभासद के बेटे नाजिम समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अब तक सिर्फ चार आरोपियों को ही गिरफ्तार कर पाई है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाबी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को कैंट बोर्ड की टीम और पुलिस ने जीशान के होटल और उसके आरोपी चचेरे भाई मुजीब की मुर्गे की दुकान को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। कैंट बोर्ड की टीम बुलडोजर लेकर पुलिस के साथ सुबह साढ़े दस बजे मौके पर पहुंची जिसके बाद दो घंटे तक बुलडोजर होटल पर चलता रहा। इस दौरान मौके पर सैकड़ों की भीड़ भी इकट्ठी रही। कैंट बोर्ड के मुताबिक जीशान और मुजीब ने कैंट बोर्ड के मार्केट के सामने सड़क पर अवैध कब्जा कर होटल और मुर्गा बेचने की दुकान खोल ली थी।

सभासद का आरोपी बेटा अब तक फरार

थाना कैंट में दर्ज कराई गई रिपोर्ट चार आरोपियों को नामजद किया गया था। इसमें मुख्य आरोपी जीशान, उसके पिता अब्दुल वहीद, चचेरे भाई मुजीब के साथ होटल का कर्मचारी जाबर भी शामिल था। इस मामले का नामजद आरोपी नाजिम कैंट बोर्ड के आपराधिक किस्म के दबंग सभासद अब्दुल हमीद का बेटा है जो अब तक फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिशे दे रही है। इंस्पेक्टर कैंट के मुताबिक आरोपी नाजिम को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त कराने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed