{"_id":"63bc265408e8862cab48db58","slug":"kidnapped-minor-girl-at-gunpoint-sexual-assaulted-for-three-days-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तमंचा दिखाकर नाबालिग लड़की को किया अगवा, तीन दिन बंधक बनाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तमंचा दिखाकर नाबालिग लड़की को किया अगवा, तीन दिन बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
Mon, 09 Jan 2023 08:06 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:06 PM IST
सार
पीड़ित किशोरी के मुताबिक तीन युवकों ने तमंचा दिखाकर उसे अगवा किया। इसके बाद एक मकान में ले गए, जहां बंधक बनाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित किशारी ने तमंचा दिखाकर धमकाने और तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
किशोरी ने बताया कि छह जनवरी को वह घर में अकेली थी। परिवारवाले गांव में ही काम से गए थे। इसी दौरान नदीम पुत्र शब्बीर, असलम पुत्र शाहिद व महबूब पुत्र निसार निवासी दौली रघुवर दयाल उसके घर में घुस आए। नदीम ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया और उसे गांव में ही एक मकान में ले गए। वहां उसे एक कमरे में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा। नदीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक विरोध पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। रविवार शाम वह किसी तरह वहां से बचकर अपने घर पहुंची। घरवालों को बताया तो वे उसे लेकर सीबीगंज थाने पहुंचे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन