फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kidnapped child from Delhi recovered from Sadbhavna Express in Bareilly, two accused arrested

Bareilly News: दिल्ली से अपहृत शिशु बरेली में सद्भावना एक्सप्रेस से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Nov 2024 03:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped child from Delhi recovered from Sadbhavna Express in Bareilly, two accused arrested
बरेली। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से अगवा किए गए 45 दिन के शिशु को बरेली जीआरपी ने 14016 सद्भावना एक्सप्रेस से बरामद कर महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल से शुक्रवार दोपहर 1:45 बजे शिशु को अगवा किया गया था। दिल्ली के शाहदरा इलाके के कृष्णानगर थाने में अपहरण का मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार दोपहर शिशु समेत दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

बरेली जीआरपी को शुक्रवार रात नौ बजे दिल्ली पुलिस ने सूचना दी कि सफदरजंग अस्पताल से 45 दिन के शिशु का अपहरण हुआ है। आरोपी महिला और पुरुष आनंद विहार-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस से भागे हैं। आनंद विहार स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज भी बरेली समेत आसपास के सभी जीआरपी थानों को भेजा गया। सद्भावना एक्सप्रेस में बतौर स्क्वॉड चल रहे जीआरपी बरेली के हेड कांस्टेबल संजीव कुमार और कांस्टेबल रजत कुमार ने सूचना मिलने के बाद ट्रेन में चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

जीआरपी स्क्वाॅड को रात 10:11 बजे चनेहटी और रसुइया स्टेशनों के बीच ट्रेन मैनेजर के बगल वाले कोच में सीसीटीवी फुटेज से हूबहू मिलती शक्ल की महिला और पुरुष दिखे। महिला की गोद में शिशु भी था। दोनों को हिरासत में लेने के बाद स्क्वाॅड ने जीआरपी इंस्पेक्टर को सूचना दी। इसके बाद शाहजहांपुर जीआरपी को अलर्ट कर दिया गया। रात 12:45 बजे ट्रेन शाहजहांपुर रुकी। वहां मय शिशु के महिला और पुरुष को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मुरादाबाद और पुरुष बांदा का निवासी
जीआरपी की पूछताछ में पुरुष ने अपना परिचय बांदा के मोहल्ला संजयनगर निवासी रोहित कुमार और महिला ने मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र की नई बस्ती ईदगाह निवासी साजिया उर्फ माही बताया है। दोनों के बीच क्या कनेक्शन है और इन्होंने शिशु का अपहरण क्यों किया? इसकी जांच अब दिल्ली पुलिस करेगी।

--
शिशु के अपहरण की सूचना मिलने पर सद्भावना एक्सप्रेस में चल रहे बरेली जीआरपी के स्क्वाॅड को अलर्ट किया गया था। ट्रेन के बरेली आते-आते स्क्वॉड ने अगवा शिशु और आरोपियों को खोज लिया। अब दिल्ली पुलिस मामले की जांच करेगी। - अजीत प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर, जीआरपी बरेली
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed