{"_id":"64974804d273fa1c0b025ce4","slug":"kidnapped-child-found-two-and-a-half-years-ago-former-constable-and-his-girlfriend-arrested-bareilly-news-c-4-bly1015-191314-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सवा दो साल पहले अगवा बच्चा मिला, पूर्व सिपाही और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सवा दो साल पहले अगवा बच्चा मिला, पूर्व सिपाही और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। अनाथ बच्चों को पालने वाली बॉर्न बेबी फोल्ड संस्था से सवा दो साल पहले अगवा किए बच्चे आरुष को पुलिस ने शनिवार को तलाश कर लिया। केयरटेकर अनु चंद्रा उसे ले गई थी। अनु के प्रेमी पूर्व सिपाही इकबाल सिंह ने मदद की थी। पुुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी बच्चे के साथ अपना ठिकाना बदल रहे थे।
संस्था की अधीक्षक प्रिमरोज एडमंड ने 26 मार्च 2021 को कोतवाली में अनु चंद्रा के खिलाफ बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साल भर पहले मामला एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) में भेज दिया गया था। यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर हरवीर सिंह ने अपनी टीम के साथ सिविल लाइंस हनुमान मंदिर के पास से शनिवार सुबह आरुष को कब्जे में ले लिया। अनु चंद्रा व इकबाल सिंह को भी पकड़ लिया। आरुष की उम्र अब नौ साल हो गई है, उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति के प्रभारी दिनेश चंद्रा ने उसे आर्य समाज अनाथालय भेज दिया।
इकबाल सिंह पटिया फार्म निघासन जिला लखीमपुर खीरी का मूल निवासी है। फिलहाल सुभाषनगर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरम पटेल विहार में रह रहा है। वह बरेली पुलिस में सिपाही था। वर्ष 2018 में उसने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।
विज्ञापन
-- -
दो साल से ज्यादा समय से बच्चा लापता था। उसे तलाश कर लिया गया। उसे अवैध तरीके से पालने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी