{"_id":"615b5c4e8ebc3e0de87c0599","slug":"kheri-the-video-of-the-injured-youth-forcibly-confessing-to-the-accident-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरीः घायल युवक से जबरन एक्सीडेंट करने की बात कबूल करवाने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरीः घायल युवक से जबरन एक्सीडेंट करने की बात कबूल करवाने का वीडियो वायरल
तिकुनिया में वार्ता स्थल पर तनाव पूर्ण महौल के बीच किसान और एसएसबी के जवान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Link Copied
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-खीरी के त्रिकुनिया में रविवार को हुए घटनाक्रम के कई वीडियो सोमवार को भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भीड़ घायल युवक से जबरन राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का नाम बुलवाने का दबाब बनाती देखी जा सकती है। वायरल वीडियो में भीड़ घायल युवक से पूछ रही है कि तुम्हे टेनी ने भेजा था, इस पर युवक कहता हामी भरता है। पीछे से भीड़ में शामिल एक शख्स पूछता है कि मंत्री ने तुम्हे गाड़ी से किसानों का एक्सीडेंट करने की बात कह कर भेजा था। इस पर घायल युवक इनकार करता है। युवक के इनकार पर भीड़ में शामिल लोग युवक से इस बात को मानने की बात कहते सुने जा सकते हैं। वायरल वीडियो में भीड़ हाथो में काले झंडे पकड़े देखी जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
बवाल के बाद जिले में दूसरे दिन भी बंद रहा इंटरनेट
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया में रविवार को हुए बवाल के बाद लखीमपुर खीरी समेत आसपास की अन्य जगहों पर सोमवार को कुछ समय को छोड़कर पूरा दिन इंटरनेट बंद रहा। तिकुनिया कस्बे में रविवार दोपहर बाद हुए बवाल को देखते हुए देर रात से ही इंटरनेट सेवाओं पर बैन लगा दिया गया था। रविवार को कुछ टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनियों की इंटरनेट सेवा कुछ समय के लिए जारी रही। सोमवार को सभी कंपनियों की इंटरनेट सेवा पर पूरी तरह से बंद रही। हालांकि पूर्ण नेटबंदी के बावजूद दिन में थोड़े-थोड़े अंतराल के लिए अलग-अलग हिस्सों में इंटरनेट चालू रहा। नेटबंदी के चलते व्हाट्सएप समेत अन्य मैसजिंग एप पर संदेश का आदान-प्रदान पूरी तरह से ठप रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।