फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   khananan

आईवीआरआई ओवरब्रिज- हाईकोर्ट के सामने कल ठेकेदार-रेलवे अफसर रखेंगे अपने पक्ष

Sat, 06 Jul 2019 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
khananan
बरेली। आईवीआरआई क्रासिंग पर रेलवे के 11 करोड़ के ओवरब्रिज के प्रोजेक्ट में गड़बड़ी का मामला हाईकोर्ट में जाने के बाद सात जुलाई को ठेकेदार और रेलवे अधिकारी दोनों को ही अपना पक्ष न्यायालय के सामने रखना है। रेलवे के अधिकारियों ने गलतियों का ठीकरा ठेकेदार पर फोड़ते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी थी। लेकिन ठेकेदार के हाईकोर्ट जाने के बाद अब रेलवे अफसर अपनी गर्दन बचाने में जुट गए हैं। पूरे मामले की रेलवे विजिलेंस से जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे ने क्रासिंग पर ओवरब्रिज के अपने हिस्से में आने वाले काम का ठेका वर्ष 2017 में एक आउट सोर्सिंग कंपनी को करीब 11 करोड़ में दिया था। बाद में निर्माण सामग्री में बढ़ोत्तरी का हवाला देते हुए इस प्रोजेक्ट की लागत 15.50 करोड़ रुपये कर दी गई। तीन माह पहले रेलवे ने ठेका लेने वाली एजेंसी के काम में गड़बड़ियां निकालते हुए उसे टर्मिनेट कर दिया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार को ओवरब्रिज के लिए आठ गार्डर बनाए, लेकिन न तो उनकी डिजाइन ठीक है और न ही उन्हेें मानक के अनुरूप बनाया गया है। ये गार्डर करीब सालभर से क्रासिंग के पास ही रखे हुए हैं। ओवरब्रिज के दूसरे काम भी सही नहीं हुए है। इधर, ठेकेदार यह कहते हुए हाईकोर्ट की शरण में चला गया है कि रेलवे के अफसरों की निगरानी में ही गार्डर बनाने का काम हुआ था। खुद पर कार्रवाई से बचने के लिए ठेकेदार को फंसा दिया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सात जुलाई को अपने पक्ष रखने हैं।
विज्ञापन


पब्लिक के काम नहीं आ रहा अंडरपास
आईवीआरआई ओवरब्रिज का काम जल्द पूरा होने के आसार नहीं है। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने रेलवे अधिकारियों को निर्देशित किया था कि मानसून आने से पहले कम से कम अंडरपास का काम पूरा कर लिया जाए। रेलवे ने इसका काम भी शुरू कराया, लेकिन अंडरपास के लिए ड्रेनेज सिस्टम की प्लानिंग ही नहीं बनाई है। इसलिए बारिश में यहां पानी भरना शुरू हो गया है। ऐसे में पब्लिक के लिए यह अंडरपास फिलहाल किसी काम का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed