फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Khanan

अवैध खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली पुलिस ने पकड़ी

Wed, 02 Oct 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Khanan
नवाबगंज। मिट्टी का अवैध खनन कर ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर खनन करने वालों की तलाश में छापे मार रही है।
विज्ञापन

रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि नवादा गांव में जेसीबी मशीन से खनन कर मिट्टी ट्रैक्टर ट्रॉली से सतुईया गांव ले जाई जा रही है। पुलिस मौके पहुंची तो बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर ट्रॉली में मिट्टी भरकर ले जाता दिखा। पुलिस को अपनी ओर आता देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस से पहले ही खनन करने वालों तक पहुंच गई सूचना
नवादा गांव में अवैध खनन की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। दरअसल पुलिस को जेसीबी से खनन करने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर जेसीबी नहीं मिली। पुलिस के यह बात गले नहीं उतर रही कि जेसीबी मशीन पहले कैसे गायब हो गई, जबकि ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर पकड़ लिया गया। सूत्रों की माने तो खनन वाले क्षेत्र के चारो ओर बाइक लेकर अपने लोगों को खड़ा कर देते हैं। जैसी ही पुलिस आती दिखती है तो फोन कर वह सूचना दे देते हैं, जिससे खनन करने वाले जेसीबी मशीन लेकर भाग निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को मौके पर भेजा गया। मौके से ट्रैक्टर ट्राली बरामद हुई है। खनन करने वाले अंधेरे में फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। - गौरव सिंह, कोतवाल नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed