फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Khanan,Mining

माफिया पर मेहरबानी दिखाने पर फंसे इंस्पेक्टर बहेड़ी, सीओ ने मांगी रिपोर्ट

Thu, 11 Jul 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
Khanan,Mining
बहेड़ी। अवैध खनन करते पकड़ी गई पोकलेन मशीन को थाने लाने के बाद भी बगैर कार्रवाई छोड़ने के मामले में इंस्पेक्टर ने अपने बड़े साहब को भी गच्चा दे गए। साफ कह दिया कि मशीनें तो थाने लाई ही नहीं गईं, उन्हें वहीं भट्ठे से लदवाकर चौकी में खड़ा करवाया गया था। हालांकि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर इंस्पेक्टर फंसते दिख रहे हैं। सीओ ने उनसे पूरे मामले की आख्या मांगी है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नरायननगला चौकी से डेढ़ किमी दूर भट्ठे पर खड़ी पोकलेन मशीन को ट्रक में लादकर माफिया लेकर जा रहा था। लोगों की शिकायत पर चौकी पुलिस ने ट्रक को पकड़कर थाने लाकर खड़ा करा दिया था। मामला इंस्पेक्टर के पास पहुंचा तो दिन भर ट्रक पर लदी पोकलेन मशीन को छोड़ने के लिए माथापच्ची होती रही। शाम को जब लगा कि यह मुमकिन नहीं हो पाएगा तो उसे वापस उसी भट्ठे पर भेज दिया गया। बाद में सभी मशीनें चौकी के पास खड़ी करा दी गईं। ट्रक और उसके ड्राइवर को भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इस सारे घटनाक्रम के बाद इंस्पेक्टर इस बात से ही मुकर गए कि पोकलेन मशीन थाने लाई गई थी और वहीं ट्रक पर लादकर चौकी पर खड़ी कराई गई है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद अधिकारियों के कान खडे़ हुए। फरीदपुर में तैनात इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने भी फोन कर अधिकारियों को मामला बता दिया। इसके बाद इंस्पेक्टर उच्चाधिकारियों को भी गुमराह करते रहे। मंगलवार रात ही छोड़े गए ट्रक चालक का नाम-पता पुलिस ने यह कहकर ले ले लिया था कि अगर उसकी कलम फंसी तो उसे थाने आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोकलेन मशीन सीज थी तो कैसे भट्ठे से उठकर ट्रक में लदकर बहेड़ी थाने तक पहुंच गईं। अगर उन्हें भट्ठे से उठवाकर चौकी पर खड़ा कराना था तो इंस्पेक्टर ने मुझे यह जानकारी क्यों नहीं दी। यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में भी है। इंस्पेक्टर बहेड़ी से इस बाबत आख्या मांगी गई है। - आलोक अग्रहरि, सीओ बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed