{"_id":"5ded60d48ebc3e1b8c425252","slug":"khana-bareilly-news-bly3872543172","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया में हुई फौजदारी पुलिस ने कराया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया में हुई फौजदारी पुलिस ने कराया समझौता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरापुर के प्लाट में मिट्टी डालने पर विवाद के बाद चलीं लाठियां
विज्ञापन
पुलिस ने दो घंटे हवालात में रखकर मामला रफा-दफा किया
सीबीगंज। एक प्लाट में मिट्टी पटान को लेकर दो खनन माफिया के गुटों में भिड़ंत हो गई और फिर जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे के विरुद्ध मारपीट की तहरीर दी तो पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई लेकिन इसके बाद सेटिंग शुरू हुई और समझौता कराकर दो घंटे के बाद सबको छोड़ दिया गया।
सीबीगंज के गांव सनैयारानी मेवा कुंवर निवासी दो माफिया पूरे सीबीगंज क्षेत्र में अवैध खनन संभालते हैं। बताया जाता है कि इनमें से एक माफिया ने मथुरापुर स्थित एक प्लाट में मिट्टी पटान का ठेका लिया था। तिलियापुर और सनैयारानी मेवाकुंवर के खेतों से खनन करके यहां मिट्टी का पटान कराया जा रहा था। इसी दौरान रविवार को यहां दूसरे खनन माफिया ने प्लाट स्वामी को बरगला दिया। उसने कहा कि वह कम पैसों में प्लाट में मिट्टी का पटान कर देगा। पहले से पटान कर रहे माफिया को इसकी जानकारी हुई तो दोनों गुट भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई। थाने में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने समझौता कराने की कोशिश शुरू कर दी। समझौता कराकर करीब दो घंटे बाद सभी को छोड़ दिया गया। हालांकि इंस्पेक्टर सीबीगंज बच्चू सिंह यादव का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया था जिसके बाद उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो घंटे हवालात में रखकर मामला रफा-दफा किया सीबीगंज। एक प्लाट में मिट्टी पटान को लेकर दो खनन माफिया के गुटों में भिड़ंत हो गई और फिर जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे के विरुद्ध मारपीट की तहरीर दी तो पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई लेकिन इसके बाद सेटिंग शुरू हुई और समझौता कराकर दो घंटे के बाद सबको छोड़ दिया गया।