फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Khaki is establishing a 'blood relationship' during the Corona period

कोरोना काल में ‘खून का रिश्ता’ कायम कर रही खाकी

Thu, 03 Jun 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Khaki is establishing a 'blood relationship' during the Corona period
demo photo - फोटो : अमर उजाला

दर्जन भर से ज्यादा पुलिसकर्मी खून देकर बचा चुके हैं बीमारों की जान
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान सामने आया पुलिस का मानवीय चेहरा

बरेली। पुलिस और उसकी कार्य प्रणाली यूं तो अक्सर लोगों के निशाने पर रहती है, लेकिन अक्सर पुलिस की ओर से ऐसे काम भी किए जाते हैं, जो मानवता की सच्ची सेवा की मिसाल बन जाते हैं। इन दिनों भी पुलिस ऐसा ही एक काम कर रही है। लॉकडाउन के दौरान मानवता का धर्म निभाते हुए पुलिस ‘खून का रिश्ता’ कायम कर रही है। जिले के दर्जन भर से ज्यादा पुलिसकर्मी अस्पतालों में भर्ती बीमारों को खून देकर उनकी जान बचा चुके हैं।
कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लगा तो लोगों को घरों में कैद होना पड़ा। मगर तमाम ऐसे लोग थे, जिनके परिवार में कोई बीमार हो गया और उसे अस्पताल में इलाज के दौरान खून की जरूरत पड़ गई। लॉकडाउन के कारण अपने मदद के लिए आगे नहीं आए तो इन लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये मदद की गुहार लगाई। किसी ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर मदद मांगी तो किसी ने सीधे बरेली पुलिस को ट्वीट किया। बरेली पुलिस तुरंत ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आई। अब तक दर्जन भर से ज्यादा पुलिसकर्मी अनजान बीमारों को खून देकर उनकी जान बचा चुके हैं।
विज्ञापन

स्वेच्छा से रक्तदान का निर्णय लेते हैं पुलिसकर्मी

आरआई हरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जब भी किसी व्यक्ति को खून की जरूरत होती है तो पुलिस लाइन में मौजूद पुलिसकर्मियों को संबंधित व्यक्ति का ब्लड ग्रुप बताकर सूचित कर दिया जाता है। इसके बाद जो भी सिपाही रक्तदान करना चाहता है, वह उन्हें बताकर रक्तदान करने चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इन्होंने किया रक्तदान

उपनिरीक्षक राजीव सिंह राठी, मुख्य आरक्षी रमेश कुमार, रूपेंद्र सिंह, आरक्षी सोनू कुमार, प्रवेश कुमार, राहुल विकल, अर्पित कुमार, रामू, सुमित कसाना, रिषभ चौधरी, प्रेम किशोर, अमित कुमार, महिला आरक्षी कोमल गिरि, ज्योति सरन के अलावा आईजी कार्यालय के आरक्षी पवन कुमार और कैंट थाने के आरक्षी नवनीत कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed