{"_id":"695c2bc8b72b8d262a0f61c0","slug":"khajua-jagir-became-an-example-for-other-villages-bareilly-news-c-4-1-bly1039-800894-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खजुआ जागीर दूसरी गांवों के लिए बन गया नजीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खजुआ जागीर दूसरी गांवों के लिए बन गया नजीर
विज्ञापन
शहर की तर्ज पर मिल रही अधिकांश सुविधा, कुछ कार्य अब भी विकास चरण में
शेरगढ़। कभी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा क्षेत्र का गांव खजुआ जागीर आज दूसरी ग्राम पंचायतों के लिए नजीर बन गया है। जहां अब शहर की तर्ज पर गांव में ही अधिकांश सुविधाएं लोगों को मिल रही हैं, जबकि कुछ कार्य अब भी विकास चरण में हैं।
गांव में पेयजल के लिए लोगों के लिए तीन आरओ का पानी, पक्की नालियां, हर अंतिम व्यक्ति के घर तक पक्की सीसी सड़क या इंटरलॉकिंग आदि की व्यवस्थाएं की गई है। गांव में सरकारी स्कूल का कायाकल्प, सामुदायिक इमारत तालाब का सौंदर्यीकरण, सुरक्षा दीवार, गांव में बिजली खंभों, स्ट्रीट लाइट आर आरसी सेंटर बनकर तैयार हो गए हैं, जहां लोग कई प्रकार की सुविधाएं प्राप्त कर रहे हैं। यहां विलेज फाॅरेस्ट व अंत्येष्टि स्थल निर्माणाधीन हैं। कुछ समय बाद बरातघर का भी निर्माण शुरू हो जाएगा।
ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि गांव में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया है। इसके अलावा गांव में प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई के लिए प्रोजेक्टर, गांव में नोटिस बोर्ड, शिकायत पेटिका आदि की भी सुविधाएं उपलब्ध हैं। ग्रामीणों के लिए गांव के पंचायत भवन में आय, राशनकार्ड, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, जाति, निवास प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन की सुविधा मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -
शासन की नजर में आया, 3.14 करोड़ से बदली तस्वीर
ग्राम प्रधान ने बताया कि वर्ष 2016-17 में ग्राम पंचायत ने निजी तालाब के पट्टे व आदि से मुनाफा कमाया था। ग्राम पंचायत के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए शासन ने 7.13 करोड़ रुपये की अतिरिक्त परफॉर्मेंस ग्रांट स्वीकृत की थी, जिसमें 3.14 करोड़ की धनराशि से कई विकास कार्य कराए गए।
--
ग्राम पंचायत ने तालाब के लगान और पंचायत उद्योग से अंशदान, ग्राम समाज की भूमि पर पेड़ों की बिक्री से आय बढ़ाई थी। उत्कृष्ट कार्य के चलते विशेष ग्रांट मिली थी। शेष बची हुई राशि जल्द ही भेजी जाएगी। इस राशि से गांव में हो रहे विकास कार्य अन्य गांवों के लिए नजीर बनेगी।
-संजय दीक्षित, एडीओ पंचायत