फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kesimti suspended three students

केसीएमटी ने तीन और छात्रों को सस्पेंड किया

Fri, 23 Sep 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 23 Sep 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खंडेलवाल कालेज ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज एंड टेकभनोलॉजी में दो छात्र गुटों में हुई मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को तीन और छात्रों को सस्पेंड कर दिया। चीफ प्राक्टर ने अभी कुछ और छात्रों के खिलाफ भी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि जांच जारी है। मारपीट में जितने भी छात्र शामिल रहे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कालेज ने बुधवार को भी छह छात्रों को सस्पेंड किया था। अब तक नौ छात्रों को सस्पेंड किया जा चुका है।
विज्ञापन

चीफ प्राक्टर डॉ. आरके सिंह की अध्यक्षता में कमेटी मामले की जांच कर रही है। अब तक सामने आया है कि मंगलवार को कैंटीन में एक छात्र की बर्थडे पार्टी के लिए बीएससी और बीकाम आनर्स के छात्र-छात्राएं जुटे हुए थे। सब समोसे खाने और कोल्डड्रिंक पीने में व्यस्त थे, इसी बीच एक छात्रा की कोल्डड्रिंग एक छात्रा के ऊपर गिर गई। इस पर कुछ छात्रों ने उस छात्र से छात्रा से सॉरी बोलने को कहा लेकिन उसने नहीं बोला। इस पर कुछ छात्र उस पर बिगड़ गए। उस छात्र के समर्थकों ने बिगड़ने वाले छात्रों का विरोध किया तो दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। फिल्मी स्टाइल में लात-घूसे चले। हाथापाई हुई। जांच कमेटी ने बृहस्पतिवार को छात्रा के भी बयान लिए, जिसके ऊपर कोल्डड्रिंग गिरी थी। उसने भी पूरी घटना बयान की। चीफ प्राक्टर का कहना है कि शिकायत करने वाला छात्रा भी मारपीट का शिकार हो गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। बाकी छात्रों को भी चिन्हित करके कार्रवाई कर रहे हैं। उनके माता-पिता को भी बुलाया गया है। 
विज्ञापन

विवि में रैगिंग पर कार्रवाई 26 को होगी
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर ने रैगिंग से जुड़े दोनों मामलों में जांच पूरी करते हुए उनको अनुशासन समिति में ले जाएंगे। समिति की बैठक 26 सितंबर को कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन की अध्यक्षता में होगी। इसमें कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। जांच कमेटी ने दोनों ही मामले में चीफ प्राक्टर को कार्रवाई की संस्तुति कर दी है। रैगिंग का पहले मामले में ईआई फर्स्टइयर के एक छात्र को आठ सीनियर्स ने नोट्स देने के बहाने तुलसीनगर स्थित प्राइवेट हॉस्टल में बुलाकर रैगिंग की थी। दूसरे मामले में न्यू ब्वायज हॉस्टल के 10 छात्रों को सीनियर्स ने शिक्षक दिवस समारोह की रिहर्सल के बहाने से बीडीए हॉस्टल में बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली कालेज मामले की जांच रिपोर्ट तैयार
बरेली कालेज में बीसीए फर्स्ट इयर के छात्र के साथ रैगिंग के मामले की जांच रिपोर्ट कमेटी ने तैयार कर ली है। यह रिपोर्ट शनिवार को प्राचार्य के लिए सौंप दी जाएगी। हालांकि जांच कमेटी ने जांच के निष्कर्ष का खुलासा नहीं किया है। कमेटी के अध्यक्ष डॉ. डीआर यादव ने बताया कि जांच निष्पक्ष की गई है। सभी पक्षों के बयान लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed