फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Keshav Prasad will inaugurate Chaupula flyover on 16

चौपुला फ्लाईओवर का 16 को केशव प्रसाद करेंगे उद्घाटन

Thu, 12 Aug 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Keshav Prasad will inaugurate Chaupula flyover on 16
अधिकारियों के साथ बैठक करते कैंट विधायक राजेश अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने तय कराया कार्यक्रम, अटल बिहारी वाजपेयी सेतु नाम रखने का प्रस्ताव

विज्ञापन
बरेली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर चौपुला फ्लाईओवर का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। बुधवार को कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने फोन पर बात कर डिप्टी सीएम से कार्यक्रम लिया। फ्लाईओवर को अटल बिहारी वाजपेयी सेतु नाम देने का प्रस्ताव भी दिया। इसके बाद उन्हाेंने सेतु निगम के अधिकारियों को बुलाकर अधूरे काम हरहाल में 15 अगस्त तक पूरे करने को कहा।
जिला प्रशासन ने फ्लाईओवर के उद्घाटन की तिथि 15 अगस्त तय की थी। बुधवार को कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से फोन पर बात कर फ्लाईओवर का पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि 16 अगस्त को लोकार्पण करने और इसे अटल बिहारी वाजपेयी सेतु नाम देने का आग्रह किया। कार्यक्रम तय हो जाने के बाद राजेश ने सेतु निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा, चौपुला फ्लाईओवर का नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा। फ्लाईओवर के सभी पिलर्स पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जीवनी दर्शायी जाएगी।
विज्ञापन

किला क्रॉसिंग पर नया ओवरब्रिज बनाने की मांग भी उठी

सेतु निगम अफसरों के साथ बैठक के दौरान शहर के सामाजिक संगठनों ने किला क्रॉसिंग पर नया ओवरब्रिज बनाने की मांग की। कहा, यहां बना ओवरब्रिज पूरी तरह जर्जर हो चुका है। पिलर्स और गार्डर के बीच गैप बढ़ता जा रहा है। इससे कभी भी हादसा होने की आशंका है। लोक निर्माण विभाग इसकी मरम्मत भी नहीं करा रहा है। इस पर विधायक ने कहा कि उन्हाेंने इस पुल के संबंध में भी शासन से बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं बुधवार को ही बरेली पहुंचा तो मुझे जानकारी हुई कि 15 अगस्त को चौपुला फ्लाईओवर का उद्घाटन करने की तैयारी है। इस पर मैंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से बात कर फ्लाईओवर का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने और उद्घाटन उनकी पुण्यतिथि 16 अगस्त को करने का आग्रह किया। डिप्टी सीएम ने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया। - राजेश अग्रवाल, कैंट विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed