{"_id":"5804ffde4f1c1bf132702cc8","slug":"keshav-came-late-waited-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से आए केशव, दो घंटे इंतजार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से आए केशव, दो घंटे इंतजार किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 18 Oct 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
केशव
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का भाजपाइयों को जंक्शन पर करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा। उनको गरीबरथ सुपरफास्ट से सोमवार को सुबह पौने पांच बजे जंक्शन पर पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन पहुंची तो भाजपाई उनको उसमें देखते रहे। वह उसमें नहीं मिले। फोन किया तो पता लगा कि लखनऊ से वह गरीब रथ में नहीं बैठ पाए थे इसलिए अकालतख्त ट्रेन से आ रहे हैं। इस ट्रेन का बरेली पहुंचने का समय सुबह साढ़े छह बजे था, तब तक सारे कार्यकर्ताओं को जंक्शन पर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार आनी तय है, मेहनत करते रहो।
जंक्शन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया। यहां से वह वाहनों के काफिले में सर्किट हाउस पहुंचे। करीब दो घंटे से ज्यादा रुकने के बाद मौर्य भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर का हालचाल जानने के लिए उनके मॉडल टाउन स्थित आवास पर पहुंचे। एक दुर्घटना में चोट लग जाने की वजह से जिलाध्यक्ष कई दिनों से घर पर विश्राम कर रहे हैं। उनके हालचाल लेने और नाश्ता करने के बाद वह करीब 10 बजे बदायूं रवाना हो गए। उनका स्वागत करने वालों में आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. श्यामबिहारीलाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य चौधरी तेजा गुर्जर, देवेंद्र जोशी, संजीव अग्रवाल, चंचल गंगवार, केसर सिंह गंगवार, प्रशांत पटेल, वीरेंद्र गंगवार वीरू, ज्योति मिश्रा, आदेश प्रताप सिंह, सुधीश पांडेय, अजय राजपूत, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, बहोरनलाल मौर्य, दुर्विजय शाक्य, प्रदीप पुष्कर, भुजेंद्र गंगवार, छोटेलाल, रितेश पाठक आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।