फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kesar Sugar Mill's crushing season begins, target set for 90 lakh quintals of sugarcane

Bareilly News: केसर चीनी मिल के पेराई सत्र का आरंभ, 90 लाख क्विंटल गन्ने का रखा लक्ष्य

Tue, 18 Nov 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Kesar Sugar Mill's crushing season begins, target set for 90 lakh quintals of sugarcane
बहेड़ी। केसर शुगर मिल में सोमवार को पूजा-पाठ करके पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

शरत मिश्र ने बताया कि मिल मंगलवार को सुबह 11 बजे से लगातार चलेगी। क्षेत्र के किसानों की परेशानी को देखते हुए चीनी मिल के पेराई सत्र को शुरू कर दिया गया है। किसानों से जो वायदा किया गया है। वह पूरा किया जाएगा। किसान साफ सुथरा गन्ना मिल को आपूर्ति करें। इस बार 90 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर बैल गाड़ी एवं ट्रैक्टर ट्रॉली कृषकों का शाल पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पंकज कांडपाल, अंशुमल गर्ग, रविंदर सिंह, विकास शर्मा, देवेंद्र कांडपाल, संजय पांडे, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
----
त्रिवटीनाथ चीनी मिल भी गन्ना लेकर पहुंचे किसान

बहेड़ी। नव निर्मित चीनी मिल बहादुरगंज क्षेत्र में स्थापित त्रिवटीनाथ चीनी मिल में सोमवार को हवन-पूजन के साथ आगामी पेराई सत्र 2025-26 की शुरुआत कर दी गई। पूजन के पश्चात मिल प्रशासन ने किसान समितियों को पहला गन्ना इंडेंट जारी किया, जिससे किसानों में उत्साह देखने को मिला। मिल में 24 नवंबर से पेराई शुरू होगी।
विज्ञापन

मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) सुरेन्द्र उपाध्याय ने किसानों से कहा कि वे अपना गन्ना औने-पौने दामों में कोल्हू या क्रेशर पर न बेचें। उन्होंने कहा कि सभी किसान अपनी संपूर्ण गन्ना फसल नव निर्मित त्रिवटीनाथ चीनी मिल को ही आपूर्ति करें। उन्होंने बताया कि चीनी मिल द्वारा प्रयास करके किसानों के 85 प्रतिशत स्टेटा उत्पादन को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। इसके चलते किसी भी किसान को गन्ना सप्लाई में रुकावट या पर्चियों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर चीनी मिल के अध्यक्ष रामसेवक भारद्वाज, सीताराम मोहत, एमडी अश्वनी अग्रवाल, मिल संचालन मंडल के सदस्य, चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed