{"_id":"5d4dca888ebc3e6cf035e79f","slug":"kawar-yatra-bareilly-news-bly371897968","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीगंज पुलिस को मृतक से भी शांतिभंग का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीगंज पुलिस को मृतक से भी शांतिभंग का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। सावन माह के अंतिम सोमवार से पहले लोगों को मुचलका पाबंद करने की जल्दबाजी में सीबीगंज पुलिस ने चौंकाने वाली कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने संभ्रांत लोगों के साथ ही एक मृतक को भी शांतिभंग की आशंका में मुचलका पाबंद कर दिया है।
सीबीगंज थाने के तत्कालीन दरोगा वीरपाल ने छह माह पहले मर चुके चंद्रभान गिरी पर धारा 107-116 की कार्रवाई की है। मृतक के अलावा खुराफात करने वाले लोगों की जो सूची बनाई है, उसमें क्षेत्र के भाजपा नेता हरपाल गिरी, नेपाल गिरी, हरीश समेत करीब बारह ऐसे लोग हैं जिन पर कोई मामला दर्ज नहीं है। श्रीपाल गोस्वामी को भी पुलिस ने इस सूची में शामिल किया है। पुलिस कार्रवाई से आहत भाजपा नेता हरपाल अब केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से शिकायत करेंगे। वहीं, इस मामले में इंस्पेक्टर सीबीगंज राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि यह तफ्तीश दरोगा वीरपाल सिंह ने की थी, जिनका ट्रांसफर हो गया है। मामला संज्ञान में आया है, उचित कार्रवाई की जाएगी।