{"_id":"688692a4a97a1d73eb0741d5","slug":"kawadias-seriously-injured-after-being-hit-by-a-tempo-near-the-temple-uproar-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102117-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मंदिर के पास टेंपो की टक्कर से कावड़ियां गंभीर घायल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मंदिर के पास टेंपो की टक्कर से कावड़ियां गंभीर घायल, हंगामा
विज्ञापन
भुता। कछला घाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये को राजपुरी नवादा मंदिर के पास टेंपो ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को बरेली के अस्पताल में भेजा है।
इस दौरान कांवड़ियों ने हंगामा किया और चालक को पकड़कर पीटा भी। सूचना पर आई पुलिस ने जैसे तैसे मामला शांत कराया। पुलिस ने चालक व टेंपो को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि टेंपो चालक शराब के नशे में था। उसमें से शराब की एक बोतल बरामद की गई है।
कछला घाट से गंगाजल लेकर लौट रहे चंद्रपुरा, पीलीभीत निवासी कांवड़ियों का एक जत्था शनिवार देर रात राजपुरी नवादा के पास मंदिर में रात्रि विश्राम कर रहा था। कांवड़ियां चित्रसेन ने बताया कि रात्रि लगभग 11 बजे शिवम पेशाब करने के लिए उठे। वापस आते समय मंदिर की तरफ से आ रहे शिवम को पीछे से टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शिवम दूर जा गिरे। आवाज सुनकर कांवड़ियों ने चालक को पकड़कर पीटा। पुलिस ने गंभीर घायल कांवड़िये को बरेली के अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
हंगामा कर रहे कांवड़ियों को थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने शांत कराया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर टेंपो को थाने में खड़ा करा लिया है। महंत की तहरीर पर पुलिस ने टेंपो चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। संवाद