फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Historysheeter Suresh Pradhan friend Pathak brothers property will be attached in Bareilly

बरेली कटरी कांड: हिस्ट्रीशीटर सुरेश प्रधान के दोस्त पाठक बंधु की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने दिए निर्देश

Tue, 04 Apr 2023 03:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2023 03:12 PM IST
सार

रामगंगा कटरी के गांव गोविंदपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुई वर्चस्व की जंग में 11 जनवरी की शाम जमकर फायरिंग हुई थी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Historysheeter Suresh Pradhan friend Pathak brothers property will be attached in Bareilly
आरोपी सुरेश प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में हुए कटरी कांड के आरोपी आगरा निवासी पाठक बंधुओं की संपत्ति कुर्क की जाएगी। करीब ढाई माह से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने फरीदपुर थाना पुलिस को इसके निर्देश दिए हैं। अब पुलिस आगरा में इनके घर जाकर संपत्ति कुर्क करने की मुनादी करेगी और नोटिस चस्पा कर उन्हें एक माह का वक्त देगी।

विज्ञापन


रामगंगा कटरी के गांव गोविंदपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुई वर्चस्व की जंग में 11 जनवरी की शाम जमकर फायरिंग हुई थी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो आरोपी परमवीर सिंह पक्ष के और एक आरोपी सुरेश प्रधान पक्ष का था। 

विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे। परमवीर सिंह की ओर से दर्ज मुकदमे में आगरा निवासी दो भाई वीरेंद्र पाठक और सुभाष पाठक भी आरोपी हैं। दोनों ही सुरेश पक्ष से जुड़े हैं और लखनऊ में एक कद्दावर नेता के रिश्तेदार हैं। करीब ढाई माह बीत जाने के बाद भी दोनों फरार हैं और सिफारिशें कराकर बचने की कोशिश में जुटे हैं।

पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने कोर्ट से 82 की कार्रवाई के तहत उनकी संपत्ति कुर्क करने की अनुमति ली है। इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि दोनों आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस आगरा जाकर मुनादी करेगी। घर पर नोटिस चस्पा कर उन्हें 30 दिन का समय दिया जाएगा। इस अवधि में यह ये गिरफ्तार या कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed