Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Katri incident: Goonda Act imposed on six including Suresh Pradhan

कटरी कांड : सुरेश प्रधान समेत छह पर लगा गुंडा एक्ट

Tue, 28 May 2024 05:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Katri incident: Goonda Act imposed on six including Suresh Pradhan
बरेली। फरीदपुर के चर्चित कटरी कांड के गुनाहगारों पर शिकंजा कसा जा रहा है। एसपी उत्तरी ने दोनों पक्षों के छह आरोपियों को गुंडा एक्ट में निरुद्ध कर दिया है। इन्हें जिला बदर करने की संस्तुति भी की गई है, जिसका फैसला जिला प्रशासन की ओर से लिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछली साल जनवरी में गोविंदपुर की कटरी में जमीन पर कब्जे की कोशिश में गोलियां तड़तड़़ाई थीं। रायपुर हंस गांव के पूर्व प्रधान हिस्ट्रीशीटर सुरेश प्रधान और पंजाब से कटरी में आकर झाला बनाने वाले परमवीर सिंह के लोगों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की थी। इसमें सुरेश प्रधान की नाव चलाकर लाए गोलू पंखिया व परमवीर सिंह के दो साथियों की हत्या हो गई थी। दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने भी दोनों गुटों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की थी। इन दिनों इस केस की सुनवाई विशेष अदालत में चल रही है। दोनों ही पक्षों की जमानत हो चुकी है और अक्सर ही वह तारीखों पर एक-दूसरे के सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों गुटों में टकराव की गुंजाइश टालने और माफिया पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने भी कार्रवाई कर दी है। दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों को गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया गया है। इनमें एक पक्ष के रायपुर हंस गांव निवासी सुरेश पाल सिंह तोमर उर्फ सुरेश प्रधान, उसका बेटा विकास सिंह व भतीजा अजीत पाल सिंह पर गुंडा एक्ट लगाया गया है। वहीं परमवीर सिंह के मुनीम खजांची लाल शर्मा निवासी जिला होशियारपुर पंजाब, परमवीर के कर्मचारी पंजाब निवासी विकल और अनमोल रतन पर भी यही कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- दोनों पक्ष के छह लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। इन सभी को जिला बदर भी किया जाएगा, जिसका निर्णय जिला प्रशासन के स्तर से लिया जाएगा। - मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed