फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kasturba's daughters won six medals in Taekwondo

Bareilly News: ताइक्वांडो में कस्तूरबा की बेटियों ने झटके छह पदक

Sat, 20 Sep 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Kasturba's daughters won six medals in Taekwondo
बरेली। मिर्जापुर में हुई 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय चार दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की छात्राओं ने तीन स्वर्ण व तीन कास्यं सहित छह पदक जीते। इस प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालय ने एक यूनिट के रूप में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग की 16 किग्रा कैटेगरी में केजीबीवी भोजीपुरा की शिखा गंगवार, 18 किग्रा में केजीबीवी नगर क्षेत्र की नेहा, 20 किग्रा में केजीबीवी फतेहगंज पश्चिमी की वंशिका ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 22 किग्रा कैटेगरी में केजीबीवी भोजीपुरा की छवि, 24 किग्रा में केजीबीवी शाहजहांपुर की सोहिनी ने कांस्य पदक जीते। वहीं अंडर-19 की 68 किग्रा कैटेगरी में केजीबीवी मीरगंज की शिवानी ने कांस्य पदक हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। टीम के शहर लौटने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. अजीत कुमार, बीएसए संजय सिंह, डीसी बालिका वर्षा राठौर ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान कोच सफीना खान, टीम मैनेजर दीपिका सागर, टीम प्रभारी मीनाक्षी त्रिपाठी और पवन कुमार, चयनकर्ता/निर्णायक भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed