फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kashi Vishwanath and Janata Express will operate on a changed route for 24 days

Bareilly News: काशी विश्वनाथ और जनता एक्सप्रेस का 24 दिन बदले मार्ग से होगा संचालन

Fri, 25 Jul 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath and Janata Express will operate on a changed route for 24 days
बरेली। उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स फाउंडेशन के निर्माण कार्य के लिए अगले माह पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 10 से ज्यादा ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। बरेली होते हुए गुजरने वाली काशी विश्वनाथ और जनता एक्सप्रेस का भी संचालन अगले माह 24 दिन तक परिवर्तित मार्ग से होगा।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म संख्या दो पर यातायात एवं पावर ब्लॉक के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई से 24 सितंबर तक 15120 देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग आलमनगर, लखनऊ, उतरेटिया के स्थान पर आलमनगर, ट्रांसपोर्ट नगर, उतरेटिया के रास्ते चलाई जाएगी। इस दौरान इस गाड़ी को आलमबाग पश्चिम केबिन और लखनऊ स्टेशनों के स्थान पर आलमनगर व उतरेटिया स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक अगस्त से दो सितंबर तक 15128 नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आलमनगर, लखनऊ, उतरेटिया के स्थान पर आलमनगर, ट्रांसपोर्ट नगर, उतरेटिया के रास्ते चलाई जाएगी। इन दिनों इस ट्रेन का लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। इस ट्रेन को भी आलमनगर व उतरेटिया स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed