{"_id":"b681bb82237ba3579ed9a523f5a375e1","slug":"kasganj-the-mumbai-train-gift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज होकर मुंबई को ट्रेन का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज होकर मुंबई को ट्रेन का तोहफा
बरेली
Updated Mon, 21 Dec 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सप्ताह में बरेली के लोगों को 22 अप्रैल से कासगंज होकर मुंबई के लिए एक और ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है। हालांकि यह ट्रेन पहले राम नगर से लालकुआं-बहेड़ी-किच्छा होते हुए बांद्रा के लिए जाती थी लेकिन अब इसे रामनगर से बरेली जंक्शन और बदायूं-कासगंज होते हुए मथुरा तथा उसके बाद बांद्रा के लिए रवाना किया जाएगा।
यह ट्रेन 22 अप्रैल को रामनगर से दोपहर 2:55 बजे छूटेगी। जबकि बांद्रा से 21 अप्रैल को। लोगों को बरेली के लिए यह एक और ट्रेन का विकल्प है। यात्रियों की मांग को देखते हुए काठगोदाम -लखनऊ का समय बदल दिया है। 20 अप्रैल से यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 8:05 की जगह रात को 10:40 पर चलेगी। रामनगर - बांद्रा एक्सप्रेस का भी रूट बदल गया है।
काठगोदाम-लखनऊ एक्स. सप्ताह में तीन दिन संचालित होती है। यह ट्रेन लोगों में काफी लोकप्रिय भी हुई है। पर यात्रियों की मांग थी कि इसे नैनीताल एक्सप्रेस (पहले ऐशबाग 8: 40 रात को चलती थी, सुबह लालकुआं पहुंचती थी) की तर्ज पर ही चलाया जाए। जिससे पूरा दिन जो यात्रा में खराब होता है, उसकी बचत हो सके और सुबह पहुंचने वाले लोग पहाड़ के दूरस्थ अंचलों के लिए जा सकें।
विज्ञापन
रेलवे की समय सारिणी के अनुसार लखनऊ जंक्शन से ट्रेन रात 10:40 पर चलेगी जो वाया बरेली सिटी (सुबह 4:15) होते हुए हल्द्वानी सुबह 7:25 और काठगोदाम सुबह 8:00 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन काठगोदाम से 10:50, हल्द्वानी में 11:08 पहुंचकर लखनऊ जंक्शन शाम 6:40 पहुंचेगी।