फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kasaganj from Lalkuan Got another train

लालकुआं से कासगंज  को एक और ट्रेन मिली

Thu, 16 Mar 2017 01:12 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 16 Mar 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kasaganj from Lalkuan Got another train
file photo - फोटो : अमर उजाला
लालकुआं से बरेली होते हुए कासगंज के लिए एक और ट्रेन मिल गई है। इसके अलावा कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

अभी तक काशीपुर-लालकुआं पैसेंजर केवल बरेली तक जाती थी। लालकुआं से ट्रेन (55316/55318) शाम 7:10 बजे चलती थी, अब इस ट्रेन को विस्तारित किया गया है। रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर एमआर आर्य कहते हैं कि यह ट्रेन अब कासगंज तक संचालित होगी। ब्राडगेज होने के बाद यह बदलाव किया गया है। इससे पूर्व लालकुआं-बरेली-कासगंज को ट्रेन चलती थी, उसके समय में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन पहले दोपहर 2:50 पर चलती थी, अब उसे एक घंटा पहले 1:50 पर संचालित किया जाएगा। इसके अलावा ट्रेन (0539) पैसेंजर पहले 9:30 पर लालकुआं स्टेशन पर पहुंचती थी, अब वह रात 10:40 पर पहुंचा करेगी। अभी आगे बाघ एक्सप्रेस, गरीब रथ और लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस को वाया रामपुर की जगह किच्छा-बहेड़ी-बरेली सिटी होते हुए चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed