फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Karishma will dance in India's Got Talent Season 6

Bareilly News: इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन-6 में डांस करेंगी करिश्मा

Wed, 28 May 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Karishma will dance in India's Got Talent Season 6
बरेली। शहर की रहने वाली 10वीं की छात्रा करिश्मा जल्द ही एक नेशनल चैनल पर नृत्य करती नजर आएंगी। उनका चयन इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन-6 में हो गया है। कुछ माह की ट्रेनिंग के बाद वह टीवी पर अपने नृत्य का हुनर दिखाएंगी।
विज्ञापन

सुभाषनगर के रविंद्र नगर की रहने वाली करिश्मा का चयन नाइन एक्स एम चैनल पर आने वाले इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन-6 के लिए हो गया है। भाई अनुज ने बताया कि करिश्मा शहर के ही एक स्कूल में 10वीं की छात्रा है। पढ़ाई के साथ उसे नृत्य का भी शौक है। शुरुआत में उसने घर में ही डांस किया, फिर स्कूल के कार्यक्रमों में भाग लिया। वह घर पर वह निरंतर डांस करती रही।
विज्ञापन

बताया कि इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन-6 की शुरुआत से पहले कई राउंड के टेस्ट के बाद उसका चयन हो गया।
चार माह तक ट्रेनिंग के बाद प्रस्तुति देने की बारी आएगी। सीजन छह के लिए देशभर से 15 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। करिश्मा के पिता गांधी नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी है। मां सुनीता गृहिणी हैं। वह दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed