{"_id":"668d1d8f74ccd29fca018c3d","slug":"kanwariyas-will-pass-through-the-incomplete-gate-of-nath-corridor-in-bareilly-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नाथ कॉरिडोर के अधूरे द्वार से गुजरेंगे कांवड़िये, शहर की सीमाओं पर बन रहे प्रवेश द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नाथ कॉरिडोर के अधूरे द्वार से गुजरेंगे कांवड़िये, शहर की सीमाओं पर बन रहे प्रवेश द्वार
Tue, 09 Jul 2024 04:57 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:57 PM IST
सार
शाहजहांपुर रोड पर इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के पास, रामपुर-दिल्ली रोड, बीसलपुर रोड और बदायूं रोड पर प्रवेश द्वार बन रहे हैं। जिनका काम अब तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Nath Corridor
- फोटो : BDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में नाथ कॉरिडोर योजना के तहत शहर की सीमाओं पर बनाए जा रहे प्रवेश द्वार अब तक अधूरे हैं। सावन में शिवभक्तों को इन्हीं अधूरे द्वार से होकर गुजरना होगा। प्रदेश सरकार की मंशा थी कि सावन से पहले ये पूरे हो जाएं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
शाहजहांपुर रोड पर इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के पास, रामपुर-दिल्ली रोड, बीसलपुर रोड और बदायूं रोड पर प्रवेश द्वार बन रहे हैं। इनमें बीसलपुर रोड पर बन रहे द्वार का काम देरी से शुरू हुआ था। बीडीए के अधिकारियों का कहना है कि ये द्वार बनकर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
इन द्वारों में पत्थर लगने का काम चल रहा है। पत्थरों में नक्काशी भी होगी। खंभे व लाइटें भी लगाई जाएंगी। काम पूरा होने के लिए 30 जून की तारीख तय की गई थी, जो बीत चुकी है। 22 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में कछला से गंगाजल लेकर आने वाले हजारों शिवभक्त बदायूं रोड के अधूरे प्रवेश द्वार से होकर शहर में प्रवेश करेंगे। अन्य द्वारों का भी यही हाल है। बीडीए के अधिशासी अभियंता एपीएन सिंह ने बताया कि निर्माण पूरा हो चुका है। पत्थर लगाने का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही ये बनकर तैयार हो जाएंगे।