फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanwariya's path stopped in Manauna, uproar

Bareilly News: मनौना में रोका कांवड़ियाें का रास्ता, हंगामा

Sun, 23 Jul 2023 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 23 Jul 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Kanwariya's path stopped in Manauna, uproar
आंवला। थाना क्षेत्र के गांव मनौना में शनिवार देर शाम दूसरे समुदाय के लोगों ने गंगा जल लेने कछला घाट जा रहे कांवड़ियों का रास्ता रोक दिया। इसके बाद कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। माहौल तनावपूर्ण होने पर आसपास के थानों से भी फोर्स को बुला लिया गया। देर रात एक बजे तक एसडीएम गोविंद मौर्य, सीओ डॉ. दीपशिखा फोर्स के साथ गांव में जमे रहे।
विज्ञापन

मनौना गांव में कांवड़ियाें का जत्था शनिवार देर शाम करीब सात बजे गांव के होली चौक से कछला घाट के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लगे डीजे पर भक्ति गीत चल रहे थे। होली चौक से बाजार जाते वक्त रास्ते में दूसरे समुदाय के लोगों ने नई परंपरा बताकर जत्थे को रोक दिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर इंस्पेक्टर आंवला सतीश कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कांवड़ियों को समझाकर पुलिस ने डीजे बंद कराया तो माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। एसडीएम गोविंद मौर्य और सीओ डॉ. दीपशिखा भी मौके पर पहुुंच गईं। सिरौली, बिशारतगंज, भमोरा और अलीगंज थानों से भी फोर्स को बुला लिया गया। अधिकारियों ने किसी तरह कांवड़ियों को गांव से बाहर निकाला। गांव के बाहर पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। वह उसी रूट से डीजे के साथ जत्था लेकर निकलने पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के समझाने के बाद भी कांवड़िये फिर से डीजे के साथ होली चौक पर पहुंच गए। सूचना पर विहिप, बजरंग दल के साथ हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी गांव पहुंच गए। हालात बिगड़ते देख मौके पर और फोर्स को बुला लिया गया। देर रात तक गतिरोध जारी रहा।
-------------
एहतियातन बंद कराईं दुकानें, लोगों से छतों से हटाया गया

माहौल तनावपूर्ण होने पर पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ रूट की सभी दुकानों को एहतियातन बंद करा दिया। नीचे चल रही तनातनी के बीच काफी संख्या में लोग अपने घरों की छतों पर भी खड़े हो गए। पुलिस ने इन लोगों को भी छतों से उतारा।

----------

खुराफातियों ने की माहौल खराब करने की कोशिश
कांवड़ियों का जत्था गांव के एक खुराफाती के कहने पर रोका गया। गांव वालों ने बताया कि राजनीति से जुड़ा हुआ यह व्यक्ति पहले भी गांव का माहौल खराब करने की कोशिश करता रहा है। कांवड़ियों का कहना था कि हर वर्ष इसी रूट से वह कांवड़ लेकर जाते हैं। ऐसे में यह नई परंपरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed