फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanwariyas injured in truck collision, stone pelting, highway jam

ट्रक की टक्कर से तीन कांवड़िये घायल, पथराव के बाद हाईवे जाम

Sat, 30 Jul 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas injured in truck collision, stone pelting, highway jam
तिलहर क्षेत्र में हादसे के बाद हाईवे पर धरने पर बैठे कांवड़िये संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज के पास कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लदे ट्रक की टक्कर लग गई। इसके बाद ट्रॉली से गिरे कांवड़िये ट्रक की चपेट गए। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और ट्रक पर पथराव कर दिया। आसपास के थानों की पुलिस बुला ली गई। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी के आश्वासन प एक घंटे के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

तिलहर थाना क्षेत्र के गांव नवदिया धूसर व दोषपुर हवेली उर्फ बलेमा निवासी करीब 35 कांवड़िये गोला गोकर्णनाथ मंदिर से जलाभिषेक कर शुक्रवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। बंथरा गांव के पास शाहजहांपुर की तरफ से आ रहे भूसे से भरे ट्रक की ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर लग गई। इससे कांवड़िया अशोक पुत्र रामप्रताप, अजय पुत्र पूरन लाल, सुनील पुत्र मुन्नालाल और मुकेश पुत्र जगदीश निवासी नवदिया धूसर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ट्रक की चपेट में आकर कांवड़ियों के जख्मी होने के बाद अन्य कांवड़िये भड़क गए। कांवड़ियों की भीड़ को देखकर ट्रक का चालक भाग गया।
विज्ञापन

चालक न मिलने पर कांवड़ियों ने ट्रक पर पथराव कर दिया। ट्रक के शीशे तोड़ दिए और हाईवे पर बैठ गए। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इस बीच तिलहर इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल कांवड़ियों को वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कांवड़ियों ने कोतवाल की बात मानने से इन्कार कर दिया। सीओ से वार्ता भी विफल रही। एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने पहुंचकर कांवड़ियों को समझाया। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और घायलों का इलाज कराने का वादा करने पर कांवड़ियों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को बरेली रेफर किया
हादसे में गंभीर रूप से घायल कांवड़िये अशोक को पुलिस ने वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उसकी हालत गंभीर होने के कारण बरेली रेफर कर दिया गया है।
-पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया है। कांवड़ियों का इलाज कराया जा रहा। ट्रक के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
एस आनंद, एसपी

तिलहर क्षेत्र में हाईवे जाम होने पर कांवड़ियों को समझाते एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी संवाद

तिलहर क्षेत्र में हाईवे जाम होने पर कांवड़ियों को समझाते एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed