कांवड़ यात्रा को लेकर डायवर्जन प्लान तैयार: सावन में हर शुक्रवार शाम से सोमवार रात तक भारी वाहनों की नो एंट्री
सावन का पहला सोमवार इस बार 10 जुलाई को अंतिम 29 अगस्त को पड़ रहा है। 15 जुलाई को सावन का शिवरात्रि पर्व होगा। सावन में हर शुक्रवार शाम से सोमवार रात तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार जुलाई से शुरू हो रहे सावन के महीने के मद्देनजर बरेली पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सावन के प्रत्येक शुक्रवार शाम से सोमवार शाम तक बरेली-बदायूं और बरेली-मुरादाबाद रोड पर भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। नैनीताल, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहनों को लेकर अभी से डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया गया है।
सावन का पहला सोमवार इस बार 10 जुलाई को अंतिम 29 अगस्त को पड़ रहा है। 15 जुलाई को सावन का शिवरात्रि पर्व होगा। इस दिन के लिए बदायूं के कछला गंगाघाट के अलावा हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर से शिवभक्त कांवड़ लेकर आते हैं। शिवरात्रि के मद्देनजर 12 से 15 जुलाई रात दस बजे तक भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से पास किया जाएगा।
इन मार्गों से गुजरेंगे कांवड़िये
एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह के अनुसार सावन में कछला घाट से करीब 75 प्रतिशत कांवड़िये गंगाजल लेकर भमोरा, देवचरा, रामगंगा, करगैना, चौपुरा पुल से होकर शिव मंदिरों में पहुंचते हैं।
ये भी पढ़ें- UP: दूसरे समुदाय के युवक से कोर्ट मैरिज करने जा रही महिला दरोगा को बड़ा झटका, परिवार की शिकायत पर कार्रवाई
हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर से 25 प्रतिशत कांवड़िये मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, सीबीगंज और किला होकर मंदिर तक पहुंचते हैं। कांवड़ यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर 18 प्वाइंट बनाए गए हैं। प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अभी से तय कर दी गई है।
भारी वाहनों का डायवर्जन
- लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाईपास होते हुए रामपुर, मिलक, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली को जा सकेंगे। दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से आएंगे।
- बरेली से रामपुर, मुरादााद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होते हुए जाएंगे।
- नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से इंवर्टिस तिराहा, फरीदपुर बाईपास होते हुए शाहजहांपुर की ओर जा सकेंगे।
- बरेली से आगरा की ओर जाने वाले वाहन इंवर्टिस तिराहा से बड़ा बाईपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा अलीगढ़ होकर आ-जा सकेंगे।
- रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन नेशनल हाईवे से, बरेली बड़ा बाईपास से फरीदपुर बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन झुमका तिराहा से आगे बड़ा बाईपास पर अंडरपास से आवागमन कर सकेंगे। श्यामतगंज, लीचीबाग, सैटेलाइट को आने जाने वाले सभी भारी वाहन ट्रांसपोर्टनगर से संचालित होंगे। बरेली शहर के समस्य ट्रांसपोर्टर सावन महीने में अपना कारोबार टीपी नगर से संचालित करेंगे।
रोडवेज बसों एवं छोटे वाहनों का रूट
छोटे वाहनों और रोडवेज बसों का डायवर्जन सावन में प्रत्येक रविवार सुबह छह बजे से सोमवार रात 10 बजे और शिवरात्रि के अवसर पर 15 जुलाई की रात 10 बजे तक लागू रहेगा।- पुराने बस अड्डे से सभी रोडवेज बसें पटेल चौक, चौकी चौराहा, बियावान कोठी, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट होकर जा सकेंगी।
- दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट से नरियावल, टीपी नगर, इंवर्टिस तिराहा, बड़ा बाईपास होकर जा सकेंगी।
- बरेली-आगरा की ओर आने-जाने वाली बसें, हल्के वाहन मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा अलीगढ़ होते हुए आ-जा सकेंगे।
- बरेली से बदायूं की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें और हल्के वाहन लाल फाटक, रामगंगा, अखा, गैनी, अलीगंज, आंवला, कुंवरगांव से होकर आ जा सकेंगे।