फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanvdion washed the feet of the oppressed The upper castes with Jalabhishek

कांवड़ियों के पैर धोए और दलित सवर्णों ने साथ किया जलाभिषेक

Wed, 17 Aug 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 17 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों के जत्थे से दलित युवक को निकाले जाने के बाद सुर्खियों में आए बुझिया गांव ने अब जातीय सौहार्द की मिसाल कायम की  है। पचास साल से नफरत में जी रहे दलित और सवर्ण साथ पूजा अर्चन को राजी हो गए हैं। पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप से पहले गांव के मंदिर में दलितों के जलाभिषेक पर लगी रोक हटी अब कांवड़िए हरिद्वार से जल लेकर आए तो दलितों ने भी पैर धोकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद सभी ने एक साथ मंदिर में जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन

तीन अगस्त को बाबा केदार दास के साथ खमरिया मढ़ी से कावड़ियों का जत्था हरिद्वार गंगा जल लेने के लिए रवाना हुआ तो बुझिया गांव के दलित विनोद ने बाबा केदार दास पर अभद्रता करने का आरोप लगा दिया था। उसका कहना था कि दलित होने के कारण उसे जत्थे में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि बाबा केदार दास ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि  शराब का आदी होने के कारण उसे मना किया गया है।  इसके बाद हंगामा हुआ तो पुलिस भी पहुंच गई। बाबा भी धरने पर बैठ गए थे हालांकि बाद में जत्थे में दलित को शामिल कर लिया गया था। पुलिस प्रशासन ने गांव जाकर दलित और सवर्णों में संवाद कराया था। इसके बाद बुझिया गांव के प्राचीन शिव मंदिर से दलितों के पूजा अर्चना करने पर पचास साल पुरानी रोक को हटा लिया गया था।  सोमवार को बाबा केदार दास जत्थे के साथ जैसे ही बुझिया गांव की सीमा में पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। दलितों के साथ गांव वालों ने कांवड़ियों की अगुवाई की। पैर धोकर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी लोगों ने एक साथ जलाभिषेक किया। प्रसाद वितरण में भी सभी ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed