फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kanvadiya

चकदहा में कांवड़ियों को रोकने पर मारपीट

Mon, 17 Aug 2015 02:36 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 17 Aug 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
शाही। कांवड़ लेकर हरिद्वार जा रहे मजरा परेवा के लोगों को  शुक्रवार देर रात चकदहा भगौतीपुर में कुछ लोगों ने रोक लिया। मौके पर काफी देर तक दोनों पक्षों में झड़प हुई। चौकीदार की तहरीर पर शाही थाने में पांच को नामजद करते हुए 150 से ज्यादा अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा, धार्मिक भावनाएं आहत करने,और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले में रविवार तक एक भी  गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

चकदहा भगौतीपुर के मजरा परेवा के 25 शिवभक्त कांवड़िए शुक्रवार देर रात हरिद्वार जा रहे थे। गांव से बाहर ब्रह्मदेव  स्थल पर पूजा-अर्चना को जा रहे कांवड़ियों और उन्हें विदा करने आए लोगों को चकदहा के दूसरे समुदाय  के  लोगों ने रोक लिया लिया।ये लोग चाहते थे कि परंपरा बहाल रखते हुए जुलूस गांव के बीच न गुजारा जाए।  कांवड़ियों  की तमाम दलीलों को अनसुना करने पर मारपीट की नौबत आ गई। चौकीदार की सूचना पर पुलिस रात में ही गांव पहुंची और बलवाइयों को खदेड़कर कांवड़ियों को ब्रह्मदेव स्थल से आगे तक सुरक्षित  निकलवाया।  गांव के चौकीदार महेंद्र पाल की तहरीर पर इंतजार अंसारी, नबी हुसैन, जाबिर, बब्लू, शराफत के विरुद्ध नामजद और 150 से ज्यादा अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध आईपीसी की दफा 147,  323, 504, 506, 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed