फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanungo-Lekhpal asked to give explanation for not giving information about the incident with Kanwariyas

Bareilly News: कांवड़ियों के साथ हुई घटना की जानकारी न देने पर कानूनगो-लेखपाल से जवाब-तलब

Fri, 25 Jul 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Kanungo-Lekhpal asked to give explanation for not giving information about the incident with Kanwariyas
बरेली। कमुआ गांव के पास भुता थाने के कांवड़ियों के साथ हुई घटना के मामले में एसडीएम ने कानूनगो-लेखपाल से जवाब-तलब किया है। कानूनगो-लेखपाल ने घटना के बारे में सदर एसडीएम-तहसीलदार को सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह कमुआ गांव के पास भुता थाने के सामने सड़क हादसे में एक कांवड़िया घायल हो गया था। जिस पर अन्य कांवड़ियों और कार चालक के बीच जमकर कहासुनी हुई थी। भड़के कांवड़ियों ने कार का शीशा तोड़ दिया था और हंगामा किया था। इसकी सूचना कानूनगो संजीव सिंह और लेखपाल विनय कुमार ने सदर एसडीएम-तहसीलदार को नहीं दी। जिस कारण मौके पर शांति व्यवस्था प्रभावित हुई थी। कानूनगो और लेखपाल की लापरवाही पर एसडीएम प्रमोद कुमार ने जवाब-तलब किया है। उन्होंने कहा है कि इतनी बड़ी घटना को छिपाए रखना घोर लापरवाही को दर्शाता है। एसडीएम ने कहा कि कानूनगो-लेखपालों को पहले से ही निर्देश हैं कि श्रावण मास और संवेदनशीलता के दृष्टिगत सभी लोग अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और किसी भी प्रकार का विवाद या अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत जानकारी देंगे। इसके बाद भी कमुआ में भुता थाने के सामने घटित इतनी बड़ी घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दूसरे दिन अखबार में छपी खबर से हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed