फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanpur IIT team inspected the quality of CM Grid construction work

Bareilly News: कानपुर आईआईटी की टीम ने सीएम ग्रिड के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को जांचा

Sat, 05 Apr 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur IIT team inspected the quality of CM Grid construction work
बरेली। कानपुर आईअआईटी की टीम ने शहर में सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे कार्य की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान निर्माण में प्रयाेग होने वाली सामग्री की लैब टेस्टिंग कराई गई है। टीम बीते एक सप्ताह शहर में रही और परीक्षण कर सैंपल जमा किए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रीन रोड (सीएम ग्रिड) योजना के तहत पहले चरण में निर्माण कार्य चल रहा है। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि आईआईटी के एक्सपर्ट टीमों ने निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता को परखा है। वहीं टीम के साथ आए एक्सपर्ट ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताया। उन्होंने कार्य को दो पालियों में तेज गति को भी परखा। सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय अपनाने के निर्देश संबंधित कार्यदायी एजेंसी और अभियंताओं को दिए हैं।
विज्ञापन

मौके पर सड़कों पर यूटिलिटी शिफ्टिंग और सेंट्रल लाइन मार्किंग का काम चल रहा था। इन कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार समय पर पूरा करना है। निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री की लैब टेस्टिंग कराई गई। आईआईटी टीम ने फील्ड लैब में स्वयं उपस्थित रहकर सामग्री की तकनीकी जांच की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




--

सीएम ग्रिड फेज वन का निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो रहा है। आईआईटी की टीम ने भी इसकी गुणवत्ता का निरीक्षण किया है। टीम ने निर्माण कार्य में संतोष जताया है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed