फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kalagarh Dam closing, on the brink of drying Ramganga

कालागढ़ डैम बंद, रामगंगा सूखने के कगार पर 

Mon, 19 Jun 2017 01:30 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Mon, 19 Jun 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kalagarh Dam closing, on the brink of drying Ramganga
कालागढ़ डैम बंद, रामगंगा सूखने के कगार पर  - फोटो : कालागढ़ डैम बंद, रामगंगा सूखने के कगार पर 
(खतरे में जलस्रोत)
विज्ञापन

गंगा की सहायक नदी रामगंगा सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है। भीषण गर्मी में नदी में पानी पहले से ही न्यूनतम स्तर पर था, अब कालागढ़ डैम में रिपेयर का काम होने के कारण यहां से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। इससे रामगंगा नदी की धार सामान्य का दसवां हिस्सा भी नहीं रह गई है। नदी में अब केवल शहरों और गांवों के नाले-नालियों का गंदा और प्रदूषित पानी ही पहुंच रहा है। 
अक्टूबर से जून तक आमतौर पर नदियों में पानी की कमी हो जाती है। रामपुर से होती हुई बरेली से आगे रामगंगा नदी फर्रुखाबाद और कन्नौज की सीमा में कानपुर से पहले गंगा नदी में विलीन हो जाती है। बरेली और रामपुर में रामगंगा की धार सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है। नदी में सफेद रंग के साफ पानी की जगह शहरों और गांवों के नाले नालियों का प्रदूषित पानी ही पहुंच रहा है। इसके चलते नदी के पानी का रंग काला पड़ चुका है। कालागढ़ डैम में पिछले हफ्ते से सफाई का काम चल रहा है जो कम से कम दो हफ्ते से ज्यादा चलेगा। इसके चलते डैम से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई है। बरसात से पहले कालागढ़ डैम से नदी में पानी पहुंचने की कोई उम्मीद नहीं है। 
विज्ञापन

फसलें हुईं प्रभावित
नदी के किनारे गांवों में रहने वाले किसान राम सेवक गंगवार, राकेश यादव, मुकेश कुमार, मुन्नूलाल आदि का कहना है कि इस बार रामगंगा नदी में पानी की कमी कई साल से ज्यादा है। इसके चलते इस बार अप्रैल से जून तक किनारे पैदा होने वाली जायद की फसलों में खरबूज, तरबूजा, ककड़ी, खीरा आदि पहलेज भी पहले से कम हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कालागढ़ डैम में दो हफ्ते से सफाई का काम चल रहा है। इसके चलते वहां से पानी की सप्लाई पूरी तरह रोक दी गई है। वैसे भी कालागढ़ डैम से केवल बरसात के दिनों में रामगंगा में पानी छोड़ा जाता है। अक्टूबर से जून तक डैम में पानी की कमी रहती है। पहाड़ों से भी पानी न आने से नदी में पानी की कमी है। बरसात शुरू होते ही ये दूर हो जाएगी। -केएल गुप्ता, एसई बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed