फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jyoti Maurya said FIR will be lodged against those who make reels and mimes on me

ज्योति मौर्य बोलीं: रील और मीम्स बनाने वालों पर कराएंगी रिपोर्ट, निजी जीवन को लेकर हुई टिप्पणी से आहत हूं

Tue, 18 Jul 2023 10:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Jul 2023 10:14 PM IST
सार

स्थानीय सेमीखेड़ा शुगर मिल की महाप्रबंधक ज्योति मौर्या इन विवादों से दूर अपनी नौकरी कर रही हैं। वह मीडिया से बात करने से बचती हैं। हालांकि अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन
Jyoti Maurya said FIR will be lodged against those who make reels and mimes on me
ज्योति मौर्य - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सफाईकर्मी पति आलोक मौर्य से कानूनी विवाद के बाद तमाम तरीके के कटाक्ष और सोशल मीडिया पर हमला झेल रहीं सेमीखेड़ा शुगर मिल की जीएम ज्योति मौर्या अब एक्शन के मूड में हैं। मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि वह निजी जीवन को लेकर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगी।

विज्ञापन

ज्योति मौर्या को लेकर इन दिनों बहस चरम पर है। देश विदेश की मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। अधिकांश लोग यह मुद्दा बना रहे हैं कि पत्नियों को शादी के बाद न पढ़ाया जाए। वहीं महिलाएं इसे पुरुष सत्ता प्रधान समाज का दकियानूसी विचार बताकर कहीं न कहीं ज्योति मौर्या के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही हैं। पूर्व नौकरशाह अमिताभ ठाकुर व उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने भी आलोक मौर्या द्वारा दिए गए डायरी के पन्नों को वसूली लिस्ट बताते हुए लोकायुक्त से शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय सेमीखेड़ा शुगर मिल की महाप्रबंधक ज्योति मौर्या इन विवादों से दूर अपनी नौकरी कर रही हैं। वह मीडिया से बात करने से बचती हैं। हालांकि अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी जिंदगी पर हमला कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed