फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jyoti Maurya Case SDM Jyoti Maurya sister-in-law entry in case now Alok Maurya and his family are in trouble

Jyoti Maurya Case: एसडीएम ज्योति की जेठानी की एंट्री से नया मोड़, अब मुश्किल में आलोक मौर्य और उसका परिवार!

Wed, 19 Jul 2023 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Jul 2023 09:59 AM IST
सार

प्रयागराज के रहने वाले सफाईकर्मी पति आलोक मौर्य से रिश्तों में खटास के बाद पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य चर्चा में बनी हुई हैं। ज्योति की जेठानी की एंट्री से मामले में नया मोड़ आ गया है। ज्योति को अपनी जेठानी का साथ मिला है।

विज्ञापन
Jyoti Maurya Case SDM Jyoti Maurya sister-in-law entry in case now Alok Maurya and his family are in trouble
Jyoti Maurya Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में तैनात पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के विवाद में रोजाना नई बातें सामने आ रही हैं। अब ज्योति मौर्य को अपनी जेठानी का साथ मिला है। ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा मौर्य ने आलोक के परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शुभ्रा ने सोशल मीडिया पर वायरल ज्योति और आलोक की शादी के उस कार्ड को सही बताया है, जिसमें आलोक को ग्राम विकास अधिकारी लिखा गया है। 
विज्ञापन


शुभ्रा ने अपने पति विनोद परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुभ्रा ने कहा है कि उनके साथ भी ज्योति मौर्य की तरह धोखाधड़ी की गई है। वह भी आलोक और उसके पूरे परिवार पर मुकदमा कराएंगी।
विज्ञापन


प्रयागराज के रहने वाले सफाईकर्मी पति आलोक मौर्य से रिश्तों में खटास के बाद पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य चर्चा में बनी हुई हैं। आलोक ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी ज्योति मौर्य का गाजियाबाद के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों उनकी हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद से यह हाई प्रोफाइल मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस प्रकरण को लेकर वीडियो और ऑडियो वायरल हुए। इन सबके बीच शादी का कार्ड भी वायरल हुआ, जो ज्योति और आलोक का बताया गया। इस कार्ड में आलोक मौर्य के नाम के नीचे ग्राम विकास अधिकारी लिखा हुआ था। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा ने इस कार्ड को सही बताया। बता दें कि ज्योति ने अपने पति आलोक के खिलाफ प्रयागराज के धूमनगंज थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था।

ज्योति मौर्य बोलीं- रील और मीम्स बनाने वालों पर कराएंगी रिपोर्ट
इधर, सफाईकर्मी पति आलोक मौर्य से कानूनी विवाद के बाद तमाम तरीके के कटाक्ष और सोशल मीडिया पर हमला झेल रहीं सेमीखेड़ा शुगर मिल की जीएम ज्योति मौर्य अब एक्शन के मूड में हैं। मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि वह निजी जीवन को लेकर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगी।
 

ज्योति मौर्य को लेकर इन दिनों बहल चरम पर है। देश विदेश की मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। अधिकांश लोग यह मुद्दा बना रहे हैं कि पत्नियों को शादी के बाद न पढ़ाया जाए। वहीं महिलाएं इसे पुरुष सत्ता प्रधान समाज का दकियानूसी विचार बताकर कहीं न कहीं ज्योति मौर्या के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही हैं। 

 

पूर्व नौकरशाह अमिताभ ठाकुर व उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने भी आलोक मौर्य द्वारा दिए गए डायरी के पन्नों को वसूली लिस्ट बताते हुए लोकायुक्त से शिकायत की है। स्थानीय सेमीखेड़ा शुगर मिल की महाप्रबंधक ज्योति मौर्या इन विवादों से दूर अपनी नौकरी कर रही हैं। 

 

वह मीडियासे बात करने से बचती हैं। हालांकि अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी जिंदगी पर हमला कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed