{"_id":"67986d2ceab83d161b0a6f84","slug":"jwala-devi-siddhpeeth-ashram-mahant-attacked-by-attackers-in-bareilly-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ज्वाला देवी सिद्धपीठ आश्रम के महंत पर हमला, हमलावरों ने लाठियों से कार के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ज्वाला देवी सिद्धपीठ आश्रम के महंत पर हमला, हमलावरों ने लाठियों से कार के शीशे तोड़े
Tue, 28 Jan 2025 11:09 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:09 AM IST
सार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में महंत पर हमले का मामला सामने आया है। महंत ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
महंत रोहितानंद महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के ज्वाला देवी सिद्धपीठ संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत रोहितानंद महाराज पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनकी कार के शीशे लाठियों से तोड़ दिए। कार में मौजूद महंत व उनके सहयोगियों ने किसी तरह खुद को बचाया। उनकी तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में ज्वाला देवी सिद्धपीठ संकटमोचन हनुमान मंदिर व आश्रम है। महंत रोहितानंद महाराज ने पुलिस को बताया कि उनके आश्रम पर रामचरित मानस का पाठ चल रहा है, जो एक जनवरी से एक फरवरी तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे वह पड़ोस के गांव में दूध लेने गए थे।
विज्ञापन
लौटते समय परिचित भी साथ थे। रास्ते में चार आरोपियों ने उनकी कार को घेर लिया। लाठी-डंडों से कार के शीशे चकनाचूर कर दिए। अंदर बैठे लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर भाग गए। महंत ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही सुरक्षा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आश्रम की जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा है। यह घटना उससे जुड़ी है या कोई और मामला है, इसकी जांच कराई जाएगी।