{"_id":"6695ad6dd0100a573d0ce804","slug":"junaid-carrying-a-reward-of-rs-25000-was-shot-in-the-leg-ladla-also-arrested-bareilly-news-c-4-bly1015-440115-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 25 हजार के इनामी जुनैद को पैर में गोली मारी, लाड़ला भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 25 हजार के इनामी जुनैद को पैर में गोली मारी, लाड़ला भी गिरफ्तार
Tue, 16 Jul 2024 04:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। जिले में पशुओं की चोरी और कटान करने वाले इनामी पशु तस्कर जुनैद और लाड़ला को फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में जुनैद के दांयें पैर में गोली लगी है। वहीं, दीवान इजहार खान भी हाथ में छर्रे लगने से घायल हुए हैं।
फतेहगंज पूर्वी थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी के मुताबिक रविवार रात 11 बजे पुलिस उचसिया लखनापुर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो लोगों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर वे फायरिंग करने लगे। हेड कांस्टेबल इजहार के हाथ में गोली लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पता लगा कि वह बारादरी थाने के चक महमूद का रहने वाला 25 हजार रुपये का इनामी पशु तस्कर जुनैद है। दूसरा गिरफ्तार आरोपी लाड़ला भी बारादरी थाना क्षेत्र के एजाजनगर गौटिया का निवासी है। वह 10 हजार रुपये का इनामी है। दोनों के कब्जे से एक बाइक, दो तमंचे, कारतूस और 2600 रुपये मिले। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फतेहगंज पूर्वी और मीरगंज क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं कबूल कर ली।
फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि बरेली की मारिया फ्रोजन मीट फैक्टरी में चोरी की भैंस बेचने की बात आरोपियों ने कबूल की है। उन्होंने बताया कि वहां चोरी की भैंस बेचने पर उन्हें 25 हजार रुपये मिलते थे। भैंस चोरी के पुराने मामलों में पहले भी इस फैक्टरी का नाम आया था। एक महीने पहले फैक्टरी को नोटिस दिया था, जिसका जवाब संतोषजनक नहीं मिला है। विवेचना में स्थिति स्पष्ट कर कार्रवाई की जाएगी।