{"_id":"6a8b59c4362cf6edf70f3e81","slug":"juloos-e-mohammadi-to-be-taken-out-in-the-old-city-on-the-25th-bareilly-news-c-4-bly1015-951845-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुराना शहर में 25 को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुराना शहर में 25 को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी
Mon, 24 Aug 2026 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन के शिविर कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई। इसमें 25 अगस्त को पुराने शहर से निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी का कार्यक्रम जारी किया गया।
नवाब मुजाहिद हसन खान की सरपरस्ती और प्रो. जाहिद खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में जुलूस कमेटी के महासचिव अंजुम शमीम ने बताया ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर अंजुमन की ओर से छह मीनार मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। इसकी कयादत दरगाह तहसीनिया के सज्जादानशीन मौलाना हस्सान रजा खान करेंगे।
जुलूस शाम पांच बजे शुरू होगा। यह मीरा की पैठ, बुखारपुरा, जवाहर इंटर कॉलेज, रोहली टोला, जगतपुर, कांकर टोला, शाहदाना चौराहा, आजाद इंटर कॉलेज, सैलानी होते हुए छह मीनार मस्जिद पहुंचकर मुकम्मल होगा। जुलूस कमेटी के शादाब शमीम के नेतृत्व में 200 वॉलंटियर्स की टीम जुलूस पर निगरानी रखेगी। बैठक में डाॅ. अनीस बेग, काजी अलीमुद्दीन, इकरार अहमद, इमशाद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर न आएं
जुलूस कमेटी ने अंजुमनों से अपील की है कि जुलूस के दौरान किसी तरह अस्त्र-शस्त्र लेकर न आएं। औरतों व लड़कियों को जुलूस में लेकर न आएं। मोटरसाइकिल पर स्टंट न करें और पटाखे छोड़ने वाले साइलेंसर लगी मोटरसाइकिल का उपयोग बिल्कुल न करें। दूसरे धर्म की भावनाओं का ध्यान रखें। ऐसा नारा न लगाएं, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। जुलूस में हर हाल में शांति व्यवस्था बनाए रखें। अपरिचित व्यक्ति को अपने अंजुमन का सदस्य न बनाएं। जुलूस की समाप्ति पर परंपरागत मार्ग से अपने घर जाएं। पुलिस-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।